October 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेश
स्वास्थ्य

डॉ. विनोद तिवारी का आईएमए राष्ट्रीय सचिव पद के लिए चयन

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सुविख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं बिलासपुर के प्रमुख अस्पतालों में से एक संजीवनी हाॅस्पिटल एंड रिसर्च के संचालक डॉ विनोद तिवारी को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) नई दिल्ली में सहायक राष्ट्रीय सचिव पद के लिए चयन किया गया है। यह पहली बार है कि इस गरिमामयी पद के लिए छत्तीसगढ़ के किसी डॉक्टर का चयन हुआ है ।

 

विदित हो कि डॉ. विनोद तिवारी छत्तीसगढ़ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी है । इससे पहले डॉ. तिवारी छत्तीसगढ़ आर्थोपेडिक एसोसिएशन के प्रांत सचिव एवं प्रांताध्यक्ष तथा सेंट्रल जोन आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

डॉ. विनोद तिवारी, अस्थि रोग विशेषज्ञ

डॉ. तिवारी ने इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए राष्ट्रीय आईएमए अध्यक्ष डॉ दिलीप भानुसाली, राष्ट्रीय सचिव डॉ सरबती दत्ता, छत्तीसगढ़ आईएमए के सचिव डॉ नितीन जुनेजा सहित अपने परिवार के सदस्यों और ईश्वर का आभार व्यक्त किया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close