October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
छत्तीसगढ़विविध

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्न

संजीवनी प्रभात शाखा के बस्ती भ्रमण के बाद सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव ने संघ की 101 वर्षों की यात्रा, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के संकल्प पर रखे विचार; प्रांत संपर्क टोली के सदस्य डॉ. विनोद तिवारी और नगर सह संघचालक मुनेश्वर राम कौशिक की रही उपस्थिति।

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क | दाहिर उपनगर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संजीवनी प्रभात शाखा, दाहिर उपनगर में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पथ संचलन कार्यक्रम अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। लगभग 117 स्वयंसेवकों ने एक साथ कदमताल करते हुए बस्ती में पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों की संगठित सहभागिता और अनुशासित संचालन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। बस्ती भ्रमण के पश्चात कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव का पाथेय प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत संपर्क टोली के सदस्य डॉ. विनोद तिवारी तथा नगर सह संघचालक मुनेश्वर राम कौशिक उपस्थित रहे।

संघ की 101 वर्षों की यात्रा और स्वयंसेवकों के समर्पण पर जोर

मुख्य वक्ता नारायण नामदेव ने संघ की 101 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए स्वयंसेवकों की कार्यकुशलता, जीवटता, कर्मठता और सहनशीलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों में भी एकता, दृढ़ संकल्प और सेवाभाव के साथ कार्य करना स्वयंसेवकों की विशेषता रही है। संघ पर लगे तीन प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संगठन की संघर्षशीलता और निरंतरता पर अपने विचार रखे।

उन्होंने राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा के प्रति समर्पण का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है।

प्रार्थना के पश्चात शस्त्र पूजन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में संघ की प्रार्थना संपन्न हुई, जिसके पश्चात शस्त्र पूजन किया गया। पथ संचलन से लेकर समापन तक आयोजित कार्यक्रम में अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्रसेवा के संकल्प पर विशेष जोर रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close