August 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़देशबिलासपुररायगढ़ न्यूजलाइफस्टाइलव्यापारसामाजिक

प्रधानमंत्री मोदी की जीत का जश्न, कटे हुए हाथो से राज केश्वर राजवंशी खुशी में बांट रहे निशुल्क मुर्रा

मोदी ने कभी बेची थी चाय इसलिए चाय निःशुल्क बांट रहा लाला चाय वाला... मोदी की जीत का जुनून.. किसने क्या बांटा पढ़े पूरी खबर..

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत का जुनून लोगो के सर चढ़ कर बोल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जीत का जश्न मनाने बड़े शानदार तरीके अपनाए जा रहें है। इसी तारतम्य में रायगढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थको ने इस खुशी को बांटने एक नायाब तरीका अपनाया जहां आम जनता को भी अपनी खुशी में शामिल करने निःशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण उनके बीच उल्लासपूर्ण माहौल किया जा रहा है। जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते है कि मोदी समर्थक ऐसा क्या कर रहे है, जिसकी चर्चा बड़े जोरों पर है।

कटे हुए हाथो से राज केश्वर  राजवंशी मोदी के प्रधान मंत्री बनने की खुशी में बांट रहे निशुल्क मुर्रा

ढाई दशक पहले एक दुर्घटना में हाथ गंवाने वाले राज केश्वर राजवंशी सोनी मुर्रा वाले आज मोदी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की खुशी में शहर वासियों को निःशुल्क मुर्रा खिला रहे है। दुर्घटना में सोनी का हाथ कट गया था लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी और पांच सदस्यों वाले इस परिवार ने कभी अपने आंसू लोगो को नहीं दिखाए और जीवन के संघर्ष का सफर स्वयं तय करने का निर्णय लिया। मोदी जी का व्यक्तित्व एक आम आदमी को भी किस तरह प्रभावित कर सकता है सोनी मुर्रा वाला इसकी बानगी है । कर्ज लेकर अपने बेटे पढ़ने हेतु भिलाई भेजने वाले सोनी आज निः शुल्क मुर्रा सिर्फ इसलिए खिला रहे है क्योंकि मोदी जी राजनीति के जरिए देशवासियों की सेवा कर रहे है। ढाई दशक से रोजाना शाम मुर्रा बेचने का काम करने वाले सोनी जी का यह मानना है कि मोदी जी ही देश को तरक्की की राह में ले जा सकते है। उनकी दुकान में आने वाले ग्राहक भी मोदी जी एवम ओपी चौधरी के व्यक्तित्व में बारे में चर्चा करते है यह सब सुनकर उन्हें अच्छा लगता है। ओपी चौधरी जी ने बहुत मुश्किल से पढ़ाई की ओर कलेक्टर बने है और वे हमेशा युवाओं को पढ़ने में लिए बोलते है उनके बेटे और बेटी भी मोदी और ओपी से बहुत प्रभावित रहते है इसलिए उन्होंने आज मुर्रा निशुल्क खिलाने का स्वत निर्णय लिया है। मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए राधेश्याम राठिया को शहर वासियों ने भरपूर सहयोग किया है इसलिए मोदी जी प्रधान मंत्री बने है । इस खुशी में वे मुर्रा खिला रहे है।

तीसरी बार मोदी के प्रधान मंत्री बनने की खुशी में जलाराम नमकीन द्वारा निःशुल्क पोहा वितरण

मोदी की जीत का जुनून सर चढ़ कर बोल रहा है। शहर की प्रतिष्ठित जलाराम नमकीन द्वारा मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की खुशी में निःशुल्क पोहा वितरण किया जा रहा है। संचालक शैलेश चावड़ा बताते है कि उनके लिए नंबर मायने नहीं रखते लेकिन मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की खबर से वे अपनी खुशी को रोक नहीं पाए और उन्होंने आज शाम निः शुल्क पोहा वितरण का निर्णय लिया। मोदी जी की जीत के पूर्वानुमान पर चर्चा के दौरान शैलेश ने कहा उनकी दुकान में विभिन्न जगहों से लोग आते है वे सिर्फ मोदी जी के कार्यों की चर्चा करते है। यही वजह है कि उनके प्रति उनके परिवार में मोदी जी के प्रति विशेष सम्मान है। मोदी जी देश को अपना परिवार मानते है यही बात उन्हे अन्य नेताओं से विरला बनाती है। निः शुल्क पोहा वितरण की वजह बताते हुए शैलेश कहते है कि मोदी जी का समर्थन करने वालो को उनकी जीत की खुशी में निः शुल्क पोहा खिलाने का निर्णय लिया है। शैलेश मोदी जी के किन बातों से प्रभावित है इस पर वे कहते है मोदी जी के निरंतर ईमानदारी से मेहनत एवम निः स्वार्थ भाव से जन सेवा की भावना से वे मोदी जी से प्रभावित है। नए सांसद राधेश्याम राठिया की जीत से प्रसन्न शैलेश ने उन्हे बधाई देते हुए कहा रायगढ़ लोकसभा की जनता की उम्मीदों पर वे खरा उतरे ।

मोदी जी ने कभी चाय बेची थी इसलिए चाय निःशुल्क बांट रहा लाला चाय वाला

रायगढ़ :-राधेश्याम राठिया की बड़ी जीत के साथ साथ मोदी जी के तीसरी बार प्रधान प्रधान मंत्री बनने की खुशी में आज स्टेशन चौक के समीप लाला चाय वाले के द्वारा निःशुल्क चाय नाश्ता का वितरण किया जा रहा है। लाला चाय वाले कहते है कि मोदी जी ने भी प्रधान मंत्री बनने के पहले चाय बेची थी और अब गरीब का बेटा तीसरी बार प्रधान मंत्री बन रहा है इस खुशी में उन्होंने आज निः शुल्क चाय नाश्ते के वितरण का निर्णय लिया है। रायगढ़ के सांसद बहुत वोटो से जीते है लाला चाय की दुकान राजनैतिक चर्चाओं का अड्डा माना जाता है यहां सभी राजनैतिक दल से जुड़े नेता कार्यकर्ता मीडिया अधिकारी कर्मचारी रोजाना सुबह शाम आते है और राजनैतिक विषयों पर खुलकर चर्चा होती है। लाला को आज पैसे देने पर वे आज ग्राहकों को बोल रहे है कि आज फ्री है क्योंकि मोदी जी फिर से प्रधान मंत्री बन रहे है यह बोलते हुए लाला के चेहरे में खुशी झलक रही है। मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की संभावना के सवाल पर लाला कहते है कि सभी लोग बोल रहे है कि वे ही प्रधान मंत्री बनेंगे इसलिए मैंने मान लिया मैं टीवी नही देखता मोबाइल नही देखता लेकिन मोदी जी से प्यार करता हूं। भाजपा की सीट कम आने के सवाल पर लाला कहते है कि मोदी जी का स्थान दिल में कम नही हुआ है।

मोदी के पुनः प्रधान मंत्री बनने की खुशी में आज सजन चाट हुआ निःशुल्क

मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की खुशी का इजहार लोग अपने अपने तरीके से कर रहे इस क्रम में आज हटरी चौक में 1964 से स्थित सजन चाट भंडार मोदी जी के प्रधान मंत्री बनने की खुशी में आम जनता के लिए निःशुल्क कर दिया गया। शिबू एवम सोनू के पिता सजन महाराज मोदी जी के पुनः प्रधान मंत्री बनने पर बेहद खुश है और शहर वासियों को मोदी समर्थन पर मुफ्त में गुप चुप और चाट खिला रहे है। सजन महाराज ने कहा मोदी जैसा नेता कोई दूजा नही है और ओपी चौधरी की कार्यशैली भी मोदी की ही तरह आम जनता के लिए समर्पित है।उनके दुकान में हर वर्ग में लोग आते है विशेष कर महिलाए युवतियां मोदी और ओपी की काबलियत के बारे में खुलकर चर्चा करते है। मोदी जी का जीवन जन सेवा के लिए समर्पित है वे जनता के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। आम आदमी को इन दोनो नेताओं से जी जान से मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। मोदी जी की जीत को देशवासियों के सपनो की जीत बताते हुए सजन महाराज कहते है कि मोदी जी की कार्यशैली से वे बेहद प्रभावित है और उनके दीर्घायु की कामना करते है। राम मंदिर के लिए किए गए प्रयासों के सवाल पर सजन महाराज भावुक होकर कहते है वर्षो की तपस्या राजनीति के इस महामानव ने पूरी कर दी । राम मंदिर का सपना जीते जी पूरा हुआ ये सौभाग्य है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close