August 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़बिलासपुरवार्षिकोत्सवशिक्षा

कॅरियर पॉइंट वर्ल्ड स्कूल में 10वाँ वार्षिकोत्सव का रंगारंग समारोह सम्पन्न

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। कॅरियर पॉइंट वर्ल्ड स्कूल में दिनांक 22/12/ 2024 को वार्षिकोत्सव “प्रतिबिंब 24” हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडव्होकेट प्रफुल्ल भारत ( एडव्होकेट जनरल हाईकोर्ट बिलासपुर) विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना झा (ए एस पी बिलासपुर) एवं अतिथि खजांची कुमार (एडिशनल कमिश्नर नगर निगम बिलासपुर) के करकमलों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के द्वार पर तिलक एवं पुष्पगुच्छ से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । प्राचार्य फरहान अहमद द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि एडव्होकेट जनरल प्रफुल्ल भारत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने अपने स्कूल के दिन फिर से जीने चाहे, इसलिए मुझे यहां आना जरूरी लगा। इस स्कूल में जितनी मेहनत बच्चे कर रहे हैं उतनी ही मेहनत पालक और शिक्षक कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि एएसपी श्रीमती अर्चना झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तब हम ग्राउंड में खेलते थे, अब बच्चे मोबाइल से खेलते हैं। ग्राउंड में खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है, ग्राउंड में हारते भी हैं, पर मोबाइल में ऐसा नहीं है। मोबाइल में गेम को हम रिस्टार्ट कर लेते हैं।

अतिथि एडिशनल कमिश्नर खजांची कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि लक्ष्य बनाकर एक दिशा में प्रयास करें, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने पालकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों की दूसरों के बच्चों से तुलना करना छोड़ दें। यदि आप ऐसा करतें हैं तो अपने बच्चों के साथ उचित न्याय नहीं करते हैं। शैक्षणिक-सत्र की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। वार्षिकोत्सव की सभी प्रस्तुति ‘थीम’ आधारित “प्रतिबिंब 24 ” के अनुरूप प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्राइमरी विभाग, मिडिल विभाग एवं उच्चतर विभाग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

विभिन्न प्रस्तुतियों में गणेश वंदना, अरेबियन नाइट्स, ट्रेडीशन मिट्स सेलिब्रेशन, थलाइवा डांस एवं संपूर्ण रामायण की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही पुराने एवं नए गानों का संगम ‘यादों की बारात’, शेक्सपियर द्वारा रचित नाटक ‘हैमलेट’ ईस्ट इंडियन डांस, गरबा फ्यूजन तथा कोलकाता की घटना पर आधारित ‘नुक्कड़ नाटक’, चाइल्डहुड, के. पॉप, ट्राइबल डांस, छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित ‘छत्तीसगढ़ी नृत्य’, संबलपुरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य, स्पेनिश डांस, एक भारत श्रेष्ठ भारत, ‘रूट्स एण्ड विंग्स’ एवं क्लोजर डांस की प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ की “रस घोरे रे माँघ फगुनवा” एवं “करमा नृत्य” की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। अलग-अलग शीर्षक से अलग-अलग रंगों की वेशभूषा के रूप में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियाँ दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी का मन प्रफुल्लित एवं मोहित कर लिया।

अपने नए नाम “अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल” के नाम से जाना जाएगा यह स्कूल 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से सुरिंदर सिंह चावला ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव में केवल विद्यार्थी ही नहीं उनके पालकों को भी आना चाहिए, जिससे अपने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखें एवं सुखद अनुभव कर सके। विद्यालय के चेयरमेन डॉ. किरण पाल सिंह चावला ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब अरपा नदी के तट पर अंतः सलिला के आँचल में यह स्कूल अपने नए नाम “अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल” के नाम से जाना जाएगा एवं सभी पालकों से आग्रह किया कि शिक्षा स्कूल दे देगा पर बच्चों को संस्कार पालकों को ही देना होगा। डायरेक्टर गुरमेहर सिंह चावला ने समापन उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को सुन्दर प्रस्तुति के लिए बधाई एवं छात्र-पालकों तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close