March 6, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

दहशत, आरोप और राजनीति, अपराध पर चुप्पी क्यों ? नेतृत्व जवाब क्यूं नहीं देता, बेलतरा में कौन देगा जवाब ?बिजली दरों (टैरिफ) के नवीन दर निर्धारण के लिए याचिकाओं पर हुई जनसुनवाईबिजली उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई कल, प्रक्रिया में हिस्सा लेने क्षेत्रवार ऑनलाईन की सुविधा उपलब्ध स्मार्ट मीटर पखवाड़ा : स्मार्ट मीटर की भ्रांतिया, मोर बिजली ऐप के माध्यम से की जा रही दूरबिलासपुर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री मंगला हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, मरीजों से मिल जाना हालचालजेल का मुलाकाती सेंटर हो या फिर थाना, वीडियो सोशल मिडिया में हो रहे वायरल, आदतन बदमाशों के नए अंदाज से हर तरह खौफ का माहौल, सरकंडा थाना क्षेत्र में आदतन बदमाश का आतंक, जनता ने एसपी से लगाई गुहारविद्युत विकास यात्रा से रुबरु हुए उपभोक्ता, प्रदेश में 660 स्थानों पर रजत महोत्सव आयोजित, चित्रकला और निबंध के जरिए बच्चों ने दिया बिजली बचत का संदेशसावधान ‼️ सावधान ‼️ सावधान ‼️अनजान लिंक, घातक लिंक (APK file), कृपया ऐसे लिंक से बचें, साइबर ठगी का मामलान इलाज, न जवाब, गरीबों के हक़ पर सौदेबाज़ी, अपोलो हॉस्पिटल मौन, बेलतरा विधायक का दावा झूठा ? भटके, बेसुध, बेहोश मीडियाकर्मी को मिला डॉयल 112 का सहारा, परिजनों ने जताया आभार 
छत्तीसगढ़देशनगरीय निकाय चुनाव

भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने दाखिल किया नामांकन, कहा – शहर के लिए बहुत कुछ करना है ! पिछली सरकार ने निगम को विकास की दौड़ में बहुत पीछे कर दिया !

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी पूजा विधानी ने दोपहर को समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची। उन्होने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा नेता अशोक विधानी, दुर्गा सोनी, विजय ताम्रकार हेमंत वाधवानी समेत रौनक साव विशेष रूप मौजूद थे। पूजा विधानी ने इस दौरान बताया कि बिलासपुर के लिए बहुत कुछ करना है।

पिछली कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर निगम को विकास की दौड़ में बहुत पीछे कर दिया है। पूजा विधानी ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी चारो विधायकों के सहयोग से बिलासपुर को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना है।भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा विधानी ने आज ही नामांकन फार्म खरीदा और जमा भी किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 40 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी दुर्गा सोनी, 60 के प्रत्याशी विजय ताम्रकार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। पूजा विधानी ने कहा कि मै छत्तीसगढ़िया हूं…यहीं पैदा हुई..यहीं पढ़ी और यही शादी हुई। और अब अपने शहर के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। हमारे नेता अमर अग्रवाल,धरमलाल, धरमजीत और सुशांत शुक्ला का पुूरा साथ है।

हम शहर को गड्ठा मुक्त करेंगे। पूजा विधानी ने बताया कि निगम का विस्तार हुआ है। सीमा में ग्रामीण क्षेत्र शामिल हुए हैं। लेकिन विकास नही हुआ। हम अपने नेताओं की मदद से ग्रामीण निगम क्षेत्र का विस्तार करेंगे। पूजा विधानी ने बताया कि मैन कल्पना नहीं की थी कि मुझे मेयर का टिकट मिलेगा। क्योंकि मैने आवेदन भी नहीं किया था। निश्चित रूप से पार्टी ने विश्वास किया है। जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

मेयर दावेदार ने कहा कि विपक्ष कुछ कहने लायक नहीं है। हां दौड़ तो सभी लगाते हैं..लोकतंत्र में इसे स्वास्थ्य परंपरा कहतें है। विजय और दुर्गा हमारे भाई है। उन्होने प्रयास किया। बहन को टिकट मिल गयी। अब भाइयों के सहयोग हम ना केवल चुनाव जीतेंगे वरन शहर विकास को एक नया आयाम देंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close