October 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

नाबालिगों की लापरवाही से सड़क पर संकट, स्टेशन के सामने पैसे के लिए मारपीट!दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!नाम ‘राजपति’, दस्तावेजों में ‘राष्ट्रपति’! एक गलती, वर्षों की परेशानी और व्यवस्था से सवालभक्ति ऐसी कि अपने दम पर बना दी भोलेनाथ के दरबार तक सड़क!बिलासपुर में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई जाएगी सत्यनिष्ठा की शपथजनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं समस्याएं, समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया भरोसाबिलासपुर प्रवास पर संत श्री रितेश्वर जी महाराज, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदनसीमांकन पर सियासी घमासान! कांग्रेस के आरोप, भाजपा के पलटवार के बीच जवाबदेही कसौटी परसफेद परिधानों में सजा गरबा, W.E. बिलासपुर की शाम बनी यादगारओवरब्रिज का काम शुरू, लेकिन कहां बनेगा पुल? बेलतरा में महिलाओं का विरोध
छत्तीसगढ़बिलासपुरस्वास्थ्य

“टेंशन नहीं, मुस्कान जरूरी! ‘हार्ट इन मोशन’ में दिल को फिट रखने का संदेश”

मुस्कान, मूवमेंट और हेल्दी लाइफस्टाइल का संदेश, ‘हार्ट इन मोशन’ में कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर।

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने “HEART IN MOTION – Move Together, Live Healthier” कार्यक्रम के जरिए शहरवासियों को स्वस्थ हृदय और बेहतर जीवनशैली का संदेश दिया। व्यापार विहार स्थित हाउस ऑफ पिकल में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य के साथ-साथ तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सोच को भी चर्चा का केंद्र बनाया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने संबोधन में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “हम टेंशन लेते ही नहीं, हम तो हमेशा हंसते हैं।” उनका यह संदेश कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। आयोजकों ने इसे प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण और सहजता का उदाहरण बताया।

दिल को फिट रखने के लिए 30 मिनट की कवायद

स्वास्थ्य सत्र में एलीट हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव लोचन भांजा ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधि, रोजाना करीब 30 मिनट पैदल चलने, धूम्रपान से दूरी, नमक-चीनी का संतुलित सेवन तथा समय-समय पर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच को महत्वपूर्ण बताया।

डायटीशियन श्री मयूरी खनूजा ने भी संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े व्यावहारिक सुझाव साझा किए। विशेषज्ञों का जोर इस बात पर रहा कि हृदय की सेहत केवल बीमारी आने के बाद उपचार का विषय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतों से जुड़ा मामला है।

कार्यक्रम में रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के वरिष्ठ एवं नए सदस्य शामिल हुए। आयोजन एलीट मेडसिटी के हेल्थकेयर पार्टनर और हाउस ऑफ पिकल के फिटनेस पार्टनर सहयोग से संपन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रोटे. प्रमोद अग्रवाल और सचिव रोटे. रौनक साव की विशेष भूमिका रही। क्लब की ओर से अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close