October 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

नाबालिगों की लापरवाही से सड़क पर संकट, स्टेशन के सामने पैसे के लिए मारपीट!दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!नाम ‘राजपति’, दस्तावेजों में ‘राष्ट्रपति’! एक गलती, वर्षों की परेशानी और व्यवस्था से सवालभक्ति ऐसी कि अपने दम पर बना दी भोलेनाथ के दरबार तक सड़क!बिलासपुर में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई जाएगी सत्यनिष्ठा की शपथजनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं समस्याएं, समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया भरोसाबिलासपुर प्रवास पर संत श्री रितेश्वर जी महाराज, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदनसीमांकन पर सियासी घमासान! कांग्रेस के आरोप, भाजपा के पलटवार के बीच जवाबदेही कसौटी परसफेद परिधानों में सजा गरबा, W.E. बिलासपुर की शाम बनी यादगारओवरब्रिज का काम शुरू, लेकिन कहां बनेगा पुल? बेलतरा में महिलाओं का विरोध
छत्तीसगढ़व्यापार

छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

एसोसिएशन के वेब पोर्टल और क्यू आर कोड को किया लांच

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए । उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रुप में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने नेतृत्व में प्रदेश भर के सराफा व्यापारियों को एकजुट करने का काम करेंगे। सराफा व्यवसाईयों के हितों के संरक्षण के साथ ही समाज सेवा का महती कार्य एसोशिएशन के माध्यम से होगा, ऐसी वे उम्मीद करते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में सराफा व्यवसाय के उत्थान में सरकार हर कदम पर एसोशिएशन के साथ खड़ा है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय किसी प्रदेश की प्रगति का द्योतक है। सराफा व्यवसाय का बढ़ना राज्य की तरक्की का प्रतीक है। पहले एक खास क्षेत्र में सीमित रहने वाले सराफा दुकानों का अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और बाजारों में विस्तार हो रहा है। पिछले 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ में सराफा का व्यवसाय करीब सौ गुना बढ़ा है। समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद यहां की सामाजिक और आर्थिक प्रगति हम सबने देखी है। प्रदेश में सराफा की नई दुकानें तेजी से खुल रही हैं जो बताती है कि यहां के लोगों की खरीदारी की क्षमता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए मैं सराफा व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं।

बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी और कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर सराफा एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव प्रकाश गोलछा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश भर से आए विभिन्न सराफा एसोशिएशन्स के पदाधिकारी और सराफा व्यवसाई समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close