September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
क्राइमछत्तीसगढ़

घर में घुस कर चाकू चलाने एवं आग लगाने वाला बदमाश गिरफ्तार

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर । घर में घुस कर चाकू चलाने एवं आग लगाने वाला बदमाश गिरफ्तार प्रार्थी शिव शंकर लोधी निवासी चांटीडीह साई मंदिर के पास सरकंडा का थाना सरकंडा में रिर्पोट कराया कि वह दिनांक 31/01/2025 को अपने घर में रात्रि खाना खाकर सोया था कि रात्रि करीब 1:30 बजे लोकनाथ राजपूत निवासी अशोकनगर सरकंडा का घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा जिससे लड़का अमन दरवाजा खुला तो लोकनाथ राजपूत जिसके घर में घुसकर अपने अपने पास रखे प्लास्टिक के बोतल में पेट्रोल को इनके ऊपर एवं घर में छिड़क रहा था जिससे वह पेट्रोल छिड़कने से मना किया तो लोकनाथ राजपूत मां बहन के अश्लील गाली गलौच करते हुए किसी धारदार वस्तु से मारा है जिससे इसके नाक कान बाएं हाथ काल में चोट लगा है ।

प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की गंभरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपियो का पतासाजी किया गया जो आरोपी लखु राजपुत अपने सकुनत से फरार था ।

जिसकी पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक 06.04.2025 को सुचना मिला कि आरोपी लखु राजपुत अपने सकुनत में आया हुआ है । उक्त सुचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल गिरफ़्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किए जिनके परिपालन में तत्काल टीम तैयार कर आरोपी – लोकू उर्फ लख्कू उर्फ लोकनाथ राजपूत पिता दुजेराम राजपूत उम्र 24 वर्ष अशोक नगर अटल आवास, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)    को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी को अप.क्र. – 184/2025, धारा 296, 115(2), 326(g), 331(5) , 118(1)बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close