January 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

सुंदरकांड का पाठ, सिद्धि का कांड है जो समस्त दुखों का नाश करती हैं – संत विजय कौशललूट के फरार आरोपी क्विंटल और नानू चढ़े पुलिस के हत्थे, कब्जे से लूट के 800 रुपए जप्त, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड परयुवा कांग्रेस बनेगी जनता की आवाज – अंकित गौरहा व्यापार – उद्योग, सेवा, संस्कृति और मनोरंजन का होगा अनूठा संगम, BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेले के रंग में रंगेगा शहर, मेला पत्रिका का हुआ विमोचनलिंगियाडीह में गरीबों पर बुलडोजर की राजनीति, क्या अपोलो के लिए उजाड़ें जा रहे 113 परिवार के घर – अंकित गौरहामजदूर के घर को ढहा दिया, पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का आरोप, पीड़ित ने आईजी को बताई अपनी आपबीती, दोषियों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांगयुवा कांग्रेस के सक्ति जिला प्रभारी बने अंकित गौरहा, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार8 शिक्षकों का भार नहीं उठा पाई सरकार, 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया – शैलेष पांडेयगांव सशक्त होंगे, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प” – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहूमोनू ग्लोबल की टीम अगले दौर में, फाइनल मुकाबले में पूर्व मिस वर्ल्ड एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ( मिस वर्ल्ड 2017 ) मानुषी छिल्लर होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट
अपोलो हॉस्पिटलछत्तीसगढ़टॉप न्यूजदेशबिलासपुरस्वास्थ्य

मौत का पर्याय बन चुके कथित लंदन रिटर्न डॉक्टर का बिलासपुर कनेक्शन, देशभर में सनसनी, ऑपरेशन के बाद दम तोड़ते गए दिल के मरीज

फर्जी डॉक्टर की करतूत ने खोली बड़े निजी अस्पतालों की पोल

बिलासपुर । दमोह के मिशन अस्पताल में हार्ट की सर्जरी के बाद 7 मरीजों के मौत का मामला उजागर हुआ है। मिशन अस्पताल में पदस्थापित रहे कथित तौर पर लंदन रिटर्न डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ डॉक्टर नरेन्द्र जॉन केम के करतूतों की कलई अब खुलने लगीं हैं। दमोह पुलिस की टीम ने आरोपी डॉक्टर नरेंद्र जॉन कैम को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इस बीच यह भी बात निकलकर सामने आई है कि इसी डॉक्टर ने साल 2006 में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की सर्जरी भी की थी. जिसके 20 दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।
अब उनके बेटे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अनिल शुक्ला ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। वही दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले पर रिपोर्ट मांग ली है। बताया जा रहा है कि फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों के हार्ट का ऑपरेशन करने वाले नरेन्द्र जॉन केम की डिग्री भी फर्जी पाई गई है। इस मामले की जांच सीएमएचओ कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फर्जी डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन करने से 7 मरीजों के मौत के मामले में एक माह से सीएमएचओ जांच पड़ताल को दबाएं बैठे थे। लेकिन राष्ट्रीय मानव अधिकार की टीम आने की सूचना मिलने पर आनन फानन में कोतवाली पहुंच आरोपी डॉक्टर नरेन्द्र जॉन केम के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई, उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टर नरेन्द्र जॉन केम की एमबीबीएस की डिग्री फर्जी है और यह किसी महिला के नाम पर है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

यह मामला 4 अप्रैल को तब सामने आया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार के सदस्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत और फर्जी डॉक्टर की जानकारी साझा की, इस मामले में जैसे ही जांच शुरू की गई खुद को हार्ट का डॉक्टर बताने आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव उर्फ डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम ने दमोह के अस्पताल में 43 दिनों तक कार्य किया, इस दौरान उसने कई मरीजों के हार्ट का ऑपरेशन किया जिसमें 7 की मौत हो गई।

जहां मिलनी थी ज़िंदगी, वहां चल रहा था मौत का कारोबार ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथित रूप से लंदन के नामी कार्डियोलॉजिस्ट ‘डॉ. एन जॉन केम’ के नाम पर 15 मरीजों के ऑपरेशन किए गए. आरोप हैं कि इसमें से 7 मरीजों की मौत हो गई. इसमें से दो मरीजों की मौत की तो पुष्टि भी हो चुकी है। जिस अस्पताल में मरीज जिंदगी लेने आए थे वहां उन्हें मौत मिली। कथित तौर पर यहां मौत का कारोबार चल रहा था ? फर्जी डॉक्टर मरीजों के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे ?

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का भी किया था ऑपरेशन

वैसे ये पहला मामला नहीं है, जब डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव विवादों में घिरा हो। जानकारी अनुसार इस फर्जी डॉक्टर की अगस्त 2006 में बिलासपुर के बड़े निजी अस्पताल अपोलो में हुई ऐसी ही घटना में संलिप्तता रही है। अपोलो अस्पताल में पदस्थापना के दौरान इसने छत्तीसगढ़ विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का ऑपरेशन किया था और इस ऑपरेशन के 20 दिनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके इलाज के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी पूरी मदद की थी। परिजनों का आरोप है कि उस ऑपरेशन को भी नरेंद्र ने ही अंजाम दिया था। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस कथित डॉक्टर ने 10 से अधिक मरीजों की हार्ट की सर्जरी की थी और उनमें से ज्यादातर की मौत हो गई थी।

अपोलो को नोटिस सीएमएचओ ने मांगे डिग्रियों के दस्तावेज

फर्जी डॉक्टर के मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपोलो हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया है। नोटिस में डॉक्टर की शैक्षणिक योग्यताओं से संबंधित दस्तावेज मांगे गए है। जिसमें पूछा गया है कि अपोलो प्रबंधन ने किस आधार पर इस डॉक्टर की नियुक्ति की थी। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल समेत 8 लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है।

🔥सुलगते सवाल 🔥

🔥 कॉर्पोरेट और पुख्ता अप टू डेट सिस्टमेटिक अस्पताल में कैसे और किस आधार पर बतौर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य को विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में नौकरी दे दी गई?

🔥 डिग्री, मान्यता के अलावा किस किस संस्थान में सेवाएं दी और वहां ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा ? क्या इसकी पड़ताल नहीं की गई ? और यदि पड़ताल की गई उन्हें क्या जानकारी मिली?

🔥 क्या बतौर कार्डियोलॉजिस्ट नियुक्ति और ऑपरेशन करने की छूट देकर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की भरोसे की हत्या की है?

🔥 सवाल यह उठता हैं कि उसे इलाज करने की छूट किसने दी? जो लोग जो भरोसे के पहरेदार थे, वह क्यों खामोश रहे? और आज जब कई लोगों की मौत हमारे सामने हैं तो क्या कोई सिस्टम ज़िम्मेदारी लेगा?

🔥 अब देखने वाली बात यह होगी कि इस भयावह घटना के बाद इस फर्जी डॉक्टर के खिलाफ पुख्ता कार्यवाही की जाएगी या किसी कहानी की तरह किसी और की मौत के इंतज़ार में फाइलों में बंद हो जाएगी?

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close