September 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरसमस्याएं

बेघर हुए मेलापारा पीड़ित परिवार पूर्व विधायक से मिले, बताई अपनी पीड़ा 

फोन पर पूर्व विधायक ने सभी बेघर लोगो को घर देने की रखी माँग, डिप्टी सीएम ने आश्वासन देकर पूर्व विधायक को कहा कलेक्टर से बात करेंगे

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। बिलासपुर के मेलापारा में पिछले चार दिनों से सरकार का बुलडोज़र चल रहा है और लोगो के मकान ख़ाली करवा कर तोड़े जा रहे है, इससे पहले दो दिन पूर्व मेलापारा में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मेला पारा पहुँच कर कार्यवाही का विरोध किया गया था और सरकार से माँग किया गया था कि सरकार बरसात में लोगो को बेघर न करे और साथ में यह भी अधिकारियों से कहा था कि जहां शिफ्टिंग किया जा रहा है वहाँ मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत है उसको पहले ठीक कर ले फिर शिफ्टिंग करे और साथ ही साथ यह भी कहा था कि सभी परिवारों को घर दिया जाय कोई भेदभाव न किया जाये, लेकिन सरकार की निर्दयता दिखी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल की माँग पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं किया गया है। पिछले चार दिनों से बीजेपी की सरकार ने जैसी कार्यवाही किया है। उससे कई परिवारों को समस्या आयी और विकलांग लोगो के घर तोड़े गये और उनको भी मकान नहीं दिया गया।

आज मेलापारा के पीड़ित परिवार पूर्व विधायक से मिलने पहुँचे और अपनी पीड़ा को रखा तो पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने डिप्टी सीएम अरुण साव जी से फ़ोन में बात किया जो की दिल्ली प्रवास पर है और उनसे बिलासपुर में बुलडोज़र द्वारा जो निर्दयता किया जा रहा है । उसकी शिकायत किया और कार्यवाही रोकने और सभी बेघर लोगो को घर देने की बात करके माँग रखी । डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया और कलेक्टर से बात करेंगे पूर्व विधायक को कहा।

पीड़ित महिलाओं ने यह भी कहा कि चुनाव के समय बीजेपी के प्रत्याशी और वर्तमान बिलासपुर के विधायक ने मेलापारा में वोट माँगते वक़्त यह कहा था कि किसी का भी घर नहीं तोड़ा जाएगा और चुनाव के बाद सभी के मकानों पर बुलडोज़र चला दिया गया।बीजेपी सरकार की वादा ख़िलाफ़ी से जनता नाराज़ है और महिलाओं ने यह भी कहा कि महतारी वंदन का १००० रुपये देने वाली बीजेपी सरकार ग़रीबों पर अत्याचार कर रही है। बीजेपी सरकार द्वारा लगातार बिलासपुर में बुलडोज़र चलाया जा रहा है पहले बस स्टैंड और अब मेलापारा में लोगो के मकान तोड़े जा रहे है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close