October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
छत्तीसगढ़देशसामाजिक

जीपीएम जिले में नवनिर्मित सर्व आदिवासी समाज भवन का हुआ लोकार्पण

प्रचंड प्रहार न्यूज/जीपीएम। जीपीएम जिले में मरवाही ब्लाक के ग्राम पंचायत कोदवाही एवं गौरेला ब्लाक के ग्राम पंचायत गांगपुर में 25 – 25 लाख के लागत से नवनिर्मित सर्व आदिवासी समाज भवन का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि डाक्टर चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ शासन, ज्योत्सना महंत सांसद कोरबा क्षेत्र, प्रणव कुमार मरपच्ची विधायक मरवाही विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता एवं पहलवान सिंह मरावी पूर्व विधायक, संरक्षक सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी तथा जन प्रतिनिधिगण क्षेत्रीय एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में सामाजिक धर्माचार्य द्वारा मंत्रोपचार से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जीपीएम जिले के सर्व आदिवासी समाज प्रमुख एवं आम जनता उपस्थित रहे, सर्व आदिवासी समाज की मांग पर मुख्य अतिथि द्वारा सांसद निधि से तीनों विकासखंड के भवनों के लिए अहाता निर्माण हेतु 20-20 लाख रुपए देने की घोषणा की गई, वहीं क्षेत्रीय विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची द्वारा विधायक निधि से हैंड पंप खनन एवं वाटर सप्लाई के लिए स्वीकृति हेतु 2.50 लाख – 2.50 लाख की सहमति प्रदान की । जिसके लिए सर्व आदिवासी समाज जिला गौरेला, पेंड्रा, मरवाही की ओर से सभी का आभार प्रकट किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close