August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
छत्तीसगढ़शपथ ग्रहण

महासमुंद जिले के तरह सभी जिलो में भी किया जाएगा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित – रोशन दुबे 

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा महासमुंद जिले में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे की अध्यक्षता एवं छग प्रदेश प्रभारी तथा कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रदेश महामन्त्री महिला प्रकोष्ठ मोहिनी शर्मा तथा देवचंद राठी, जुगनू चंद्राकर सहित क्षेत्र के पार्षदगण के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ ।

इस दौरान संगठन के जिला गरियाबंद अध्यक्ष युवराज कुमार साहू, जिला प्रभारी देवकरण मरकाम, जिला महामन्त्री भोलाराम चौहान, जिला प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री डॉ.रुद्रेश सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी मिंजुन साहू, जिला मीडिया प्रभारी रीमा शर्मा गरियाबंद, जिला महासमुंद महिला संगठन मंत्री मंजुला शर्मा, मीडिया प्रभारी सीता यादव साहित संगठन के सभी कार्यकताओं ने एक साथ पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन के दायित्वों को निभाने की प्रतिज्ञा ली।

प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे ने कहा; संगठन हमेशा ऐसे निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं का आदर करता है और हमें गर्व है कि हमारे संगठन में कई ऐसे महान समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता हैं जो पूरे लग्न से कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की तरह सभी जिलो में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा । प्रतिमाह कम से कम 3 जिलो मे और इन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए कार्य का निष्पादन किया जाएगा । शपथ समारोह में शामिल सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में सभी से संगठन के लिए इसी तरह से समन्वय स्थापित करने की बात कही।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close