August 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
कांग्रेसछत्तीसगढ़बिलासपुर

डॉ राहुल सिंह को फिर मिली बड़ी ज़िम्मेदारी – कांग्रेस की डिजिटल रणनीति में निभाएंगे मुख्य भूमिका…

डिजिटल रणभूमि तैयार, कांग्रेस ने अपने सच्चे सिपाही को मैदान में उतार दिया है – डॉ. राहुल सिंह

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर । राजनीति में जब जोश, जुनून और ज़मीनी समझ मिलती है, तब कोई साधारण नाम “डॉ. राहुल सिंह” की तरह असाधारण बन जाता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी “किसान – जवान – संविधान जनसभा” की तैयारियों के बीच एक बड़ा ऐलान हुआ —डॉ. राहुल सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया कमेटी में अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह डिजिटल मोर्चे पर किसी भी तरह की ढील नहीं देना चाहती और इसके लिए उसने एक कर्मठ, कर्मशील और तकनीकी रूप से दक्ष सिपाही को मोर्चे पर तैनात कर दिया है।

कांग्रेस ने डॉ. राहुल पर जताया भरोसा

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, महामंत्री मालकीत सिंह गेंदु, सोशल मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला एवं वरिष्ठ नेता मणि वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों का आह्वान भी है। यह कोई पहली बार नहीं, जब कांग्रेस ने डॉ. राहुल पर भरोसा जताया हो। वर्ष 2024 की न्याय यात्रा के दौरान भी उन्हें प्रदेश सोशल मीडिया कोर्डिनेटर की टीम में सम्मिलित किया गया था, जहाँ उन्होंने उल्लेखनीय कार्य कर अपनी दक्षता सिद्ध की थी।

वर्तमान में वह बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के अध्यक्ष पद पर सक्रिय हैं, और अब एक बार फिर प्रदेश स्तरीय टीम का हिस्सा बनकर, कांग्रेस की विचारधारा को डिजिटल जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। इस नई ज़िम्मेदारी के साथ, डॉ. राहुल सिंह न केवल पार्टी की रणनीतियों को आम जनता तक पहुँचाएंगे, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरेंगे कि कैसे समर्पण और योग्यता के बल पर राजनीति में नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close