September 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़जल सत्याग्रहबिलासपुर

बिलासपुर गौ सेवाधाम के गौ सेवकों ने किया जलसत्याग्रह, पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। गौ – रक्षा और गौ – माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए संकल्पित बिलासपुर गौ – सेवा धाम के गौ – सेवक घायल गोवंश की सेवा और सुरक्षा को लेकर लम्बे समय से आंदोलनरत हैं। विदित हो कि लगातार 20 वर्षों से गौ – सेवा धाम में प्रमुख रूप से सक्रिय सेवादार विपुल शर्मा एवं गौ – सेवकों ने रायपुर एवं दिल्ली तक की पदयात्रा भी की है।

अभी कुछ दिनों पहले इन्होंने मस्तूरी से बिलासपुर तक दण्डवत यात्रा निकाली थी। इस बाबत प्रशासन को ११ सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें शासन को उक्त मांगो पर विचार करने 15 दिनों का समय दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद गौ – सेवकों ने आज शनिवार को बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में स्थित घी कुंड तालाब में पानी के अंदर जाकर जल सत्याग्रह किया । इस अवसर पर गौ – सेवकों के द्वारा जिला प्रशासन के समक्ष अपनी पांच मांगे रखी गई। जो इस प्रकार हैं…!

1. बिलासपुर गौ – सेवा धाम को घायल गौ – माता की सेवा के लिए जमीन !

2. तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनके अकाउंट के जाँच की माँग !

3. किसानों को गोबर का मूल्य दिया जाये किसानों को प्रति गौ – वंश का मासिक 1000/- सेवा शुल्क दिया जाए ! 

4. जिले का वेटनरी हॉस्पिटल 24 घंटे खुले, लापरवाह डॉकटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ! 

5. महाराष्ट्र सरकार की तरह छत्तीसगढ़ में भी गौ माता को राज्य माता का सम्मान दिया जाए !

हर 15 दिनों में करते रहेंगे आंदोलन…!

इस दौरान गौ – सेवकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जिलाधीश से बात कर समस्या का निराकरण करने की बात कही, उन्होंने बताया कि सोमवार तक प्रशासन ने मांग पूरी करने की बात कहीं है । गौ सेवकों ने कहा मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 15 दिनों बाद उल्टे – पैर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों कार्यालय जाएंगे । इस सत्याग्रह का नाम गौसेवकों ( उल्टे पैर सत्याग्रह) रखा है । उन्होंने करूण पुकार लगाते हुए प्रशासन को संदेश देने का प्रयास करते हुए कहा हम उल्टे पैर आपके घर आ गए आप सीधे पैर गौ- सेवा धाम पधार कर गौ माता की सुध ले लीजिए! गौ सेवकों ने कहा कि माँग पूरी नहीं हुई तो हम हर 15 दिनों में आंदोलन करते रहेंगे!

इस जल सत्याग्रह में बिलासपुर गौ – सेवा धाम के गौ – सेवकों में विपुल शर्मा, ओमेश बिसेन, गोपालकृष्ण रामानूज दास, बाबा शर्मा, मंजीत सिंह, आचार्य सचिन, शिवांश पांडेय, अंकित तिवारी, निहाल राके, आकांशा कौशिक, सिद्धार्थ शर्मा, शत्रुघन यादव, शुभम शुक्ला, शुभम साहू, जितेंद्र लकड़ा, शांतनु पांडेय, आशीष त्रिपाठी, मुकेश कश्यप, बाबा सोमावार, आशीष यादव, राज यादव, मनीष कौशिक, युवराज साहू, वेष्णव जी, दिव्यांश रजक, अभिषेक गुप्ता, विकास यादव, मोहन श्रीवास, रवि ताम्रकर, विशु साहू, पुष्पदंत शर्मा, विनय शर्मा उपस्थित रहे !!

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close