August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
इनक्यूबेशन(शिक्षा)छत्तीसगढ़बिलासपुर

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार की परिकल्पना, इनक्यूबेशन को जानने पहुंचे कर्नल एकेडमी ऑफ रेडिएंट एजुकेशन के विद्यार्थी और शिक्षक

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देशानुसार कर्नल एकेडमी ऑफ रेडिएंट एजुकेशन, मंगला के 35 बच्चों और 4 शिक्षक के नेतृत्व में इनक्यूबेशन को जानने हेतु आए।इनक्यूबेशन सेंटर के एंफीथिएटर में सर्वप्रथम इनक्यूबेशन सेंटर प्रभारी डॉ धनंजय पाण्डेय ने सभी का स्वागत कर इनक्यूबेशन का अर्थ, स्टार्टअप, एंटरप्रिन्योर और इनोवेशन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी तथा इनक्यूबेशन सेंटर कैसे कार्य करता है के बारे में छात्रों को बताया।

तत्पश्चात ग्रुप कैप्टेन वाई श्रीनिवास ने पर्सनेलिटी और स्टार्टअप के बारे में छात्रों को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की साथ ही स्टार्टअप की रिस्क कवरिंग और इनकांशसनेस माइंड के बारे में अनेक उदाहरण से अपनी समझ को स्पष्ट किया ।इसके बाद स्टार्टअप कंपनी विशन विस्तारा के सीईओ अविरल शर्मा ने अपनी कंपनी की शुरुवात कैसे और किन परस्थितियों में हुई के बारे में छात्र और छात्राओं को जानकारी दी साथ ही कहा कि स्टार्टअप हेतु उद्देश्य की स्पष्टता काफी अहमियत होती है ।

डिजिटल पत्रोंस के सीईओ श्री देवांगन ने बताया कि यह मिथ्या है कि सभी स्टार्टअप में काफी कैपिटल की आवश्यकता होती है । उन्होंने अपनी कंपनी का उदाहरण देते हुए कहा कि मैने अपनी कंपनी को न्यूनतम खर्चे में खड़ी की है । अन्य स्टार्ट अप कंपनी के सीईओ रौनक श्रीवास्ता ने छात्रों को स्टार्टअप कंपनी खड़ी करने के बारे में बताया कि शुरुवात में असफलता मिलेगी , परन्तु यही असफता , सफलता के लिए पायदान का कार्य करती है । इसके बाद सभी छात्रों ने स्टार्टअप कंपनी क्राउन पब्लिशर्स के कार्य करने के तरीके को सूचनाएं से अवलोकन किया और अपने प्रश्नों से इस स्टार्टअप कंपनी के सीईओ आकाश राठौर को घेरा जिसका सफलता के साथ उन्होंने छात्रों की जिज्ञासा की शांत किया ।

अंत में आभार प्रदर्शन इनक्यूबेशन सेंटर प्रभारी डॉ धनंजय पाण्डेय ने किया । छात्रों ने इस भ्रमण को अत्यंत रोचक और उपयोगी माना तथा इसे शैक्षणिक भ्रमण अलग किंतु जिंदगी की सुक्ष्म आवश्यकताओं वाला भ्रमण बताया, स्वल्पाहार के बाद छात्रों अपने विद्यालय की ओर रवाना हुए । इस कार्यक्रम की परिकल्पना नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने किया और डॉ गीता त्रिपाठी ने सहयोग किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close