August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
छत्तीसगढ़बिलासपुररेत का अवैध कारोबार

@ रेत माफिया बेलगाम, कांग्रेस पार्टी रेत की अवैध खोदाई, भंडारण और क़ीमत के विरोध में कल करेंगे जल सत्याग्रह

अरपा नदी के मंगला स्थित पाट बाबा घाट में बुधवार २ जून को दोपहर ३ बजे होगा जल सत्याग्रह -

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। रेत की अवैध खोदाई व भंडारण के साथ ही बेतहाशा रेत की कीमत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व ग्रामीण अरपा नदी मे “मंगला स्थित पाट बाबा घाट में दोपहर ३ बजे जल सत्याग्रह किया जायेगा सत्याग्रह के दौरान जिलाध्यक्ष ने राज्य शासन व जिला प्रशासन से कहा कि रेत माफियाओं पर जल्द अंकुश लगाया जाए व रेत की कीमत तय की जाए। कीमत भी ऐसी कि अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे आम आदमी के बजट के अनुरुप सहजता के साथ उपलब्ध हो जाए।

उन्होंने मांग के साथ ही चेतावनी भी दी है कि इस पर अगर प्रभावी ढंग से अंकुश नहीं लगाया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी सीधी कार्रवाई करेगी। हम माफियाओं के ठिकाने प्रशासन को बताएंगे जहां रेत डंप कर रखा गया है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पर्यावरण संरक्षण मंडल के नियमों को धता बताते हुए रेत माफिया दबंगाई पर उतर आए हैं।

रेत की कीमत सरकार के बजाय माफिया तय कर रहे हैं…

बलरामपुर में माफिया के इशारे पर कांस्टेबल को ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी। जिले में माफियाओं का आतंक ऐसा कि लोग शिकायत करने से डरते हैं। रेत की कीमत सरकार के बजाय माफिया तय कर रहे हैं। 15 जून से रेत की खोदाई पर ज़िला प्रशासन व पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से प्रतिबंध लग जाता है। प्रतिबंध के बाद भी अब दिन के बजाय रात में अरपा सहित जिले की नदियों में रात में अवैध खोदाई चल रही है। खोदाई के साथ ही वाहनों के जरिए परिवहन भी हो रहा है। माफिया के इशारे पर जगह-जगह रेत डंप किया जा रहा है। डंप किए रेत को बारिश के मौसम का फायदा उठाकर बहुत अधिक दाम पर बेचा जा रहा है।

खनिज विभाग के अधिकारी, मैदानी अमला और माफिया के बीच सांठगांठ का आरोप

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने खनिज विभाग के अधिकारी, मैदानी अमला और माफिया के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि रेत की खोदाई हो रही है तभी तो जगह-जगह रेत डंप किया जा रहा है। अचरज की बात ये है कि खोदाई वाले जगह पर छापामार कार्रवाई के बजाय खनिज विभाग के अधिकारी रेत डंपिंग स्पाट पर पहुंच रेत की जब्ती बनाकर वाहवाही लूट रहे हैं। सीधी सी बात नदियों में रेत की खोदाई के बाद ही जगह-जगह रेत डंप किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बाद रेत कहां से आ रहा है। सीधी सी बात है माफिया और विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से ही यह सब संभव है। नदियों में निगरानी और खोदाई के दौरान छापामार कार्रवाई करने के बजाय डंप रेत और रेत के परिवहन में शामिल वाहनों को पकड़ रहे हैं। माफिया जहां खेल कर रहे हैं उसे छोड़ दिया गया है।

जब्त रेत, जरुरतमंदों को रियायती दर पर दें-

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कलेक्टर संजय अग्रवाल व राज्य शासन से मांग की है कि खनिज विभाग,जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त किए जा रहे रेत को जरुरतमंदों को रियायती दर पर उपलब करा दी जाए। इससे लोगों को कम दाम पर रेत मिल जाएगा और वे अपना रुका काम पूरा कर सकेंगे। इससे माफियाओं की मंशा भी धरी की धरी रह जाएगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close