August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
आक्रोश रैलीछत्तीसगढ़बिलासपुर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भड़का जनाक्रोश

हिदू संगठनों ने निकाली जनआक्रोश रैली, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को बिलासपुर के  हिन्दू जागरण मंच के द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली, साथ ही राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओ के खिलाफ बर्बरता और क्रूरता को लेकर देश के हिंदुओं में जबरदस्त आक्रोश है। मंगलवार को बिलासपुर के हिन्दू संगठनों ने रैली निकालकर मुख्यमार्ग में यूनुस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुँचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

सर्व हिन्दू समाज एवं अन्य संगठनों ने मिलकर बांग्लादेश में हो रही घटना को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बांग्लादेश में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यक, साधु संतों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है, वहां की सरकार के द्वारा साधू संतों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें जेल में बंद किया जा रहा है। इस्कॉन के संत चिन्मयानंद के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की गई है। पूजा पाठ स्थल, मंदिर और धार्मिक स्थानों को अपवित्र किया जा रहा है। जिससे हिन्दुओं पर भय का साया मंडरा रहा है। जिससे पूरे देश के हिन्दू समाज आक्रोश में हैं।

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दोपहर 12 बजे से लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में सभा हुई, जिसमें बांग्लादेश सरकार के प्रति जमकर नाराजगी दिखाई। जिसके बाद हाथ मे नारो की तख्तियां और भगवा झंडा लिए आक्रोश रैली गोलबाजार, सदरबाजार, नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, साथ ही हिन्दू संगठनों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर रोके जाने के बाद वही सड़क पर बैठ भगवा ध्वज लहराकर, हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close