August 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़जनदर्शनबिलासपुर

तीन दर्जन से ज्यादा परेशान कर्मचारियों ने की फरियाद, कर्मचारियों के लिए आयोजित कलेक्टर का पहला जनदर्शन

चेतावनी देकर निलंबन से बहाल करने दिए निर्देश, कलेक्टर के समक्ष समस्याओं को खुलकर रखा

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन लगाकर उनकी समस्याएं सुनी। पहली जनदर्शन में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। कर्मचारियों ने व्यक्तिगत के अलावा सामूहिक समस्याएं भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने एक-एक कर सबकी समस्याएं इत्मीनान से सुनी और उनका समाधान किया।

समस्याओं के निदान को लेकर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सीधे फोन पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए। कुछ गंभीर किस्म की समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर निदान करने के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। आदिवासी विभाग के कुछ माह पूर्व निलंबित छात्रावास अधीक्षक श्री प्रफुल्ल शर्मा को चेतावनी देकर निलंबन से बहाल करने के निर्देश दिए। लगभग 9 माह पहले छात्रावास के निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

जनदर्शन में प्रमुख रूप से आज आवास आवंटन, निलंबन से बहाली, पद के अनुरूप काम नहीं मिलना, सेवानिवृत्ति के बाद भी पेंशन एवं ग्रेेज्यूटी नहीं मिलना, अधिकारियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान, पेंशन निर्धारण, कम्प्यूटर ऑपरेटरों की पदोन्नति चेनल निर्धारण, कम्प्यूटर दक्षता के लिए परीक्षा का आयोजन, नियमित रूप से मानदेय प्रदाय, संलग्नीकरण आदि शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आई। कुछ कर्मचारियों ने अपने गृह जिले में सामना कर रहे मुसीबतें भी कलेक्टर को बताई। रायगढ़ जिले के खरसियां निवासी भवानी शंकर राठौर ने बताया कि नगरपालिका खरसिया द्वारा उनके खेत के सामने गोठान निर्माण किया गया है। जिससे उनके खेत तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। श्री राठौर वर्तमान में कोटा विकासखण्ड में शिक्षक हैं।

फेडरेशन ने दिया धन्यवाद

जनदर्शन आयोजित कर अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए फेडरेशन ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधि मण्डल डॉ. बीपी सोनी के नेतृत्व में उनकसे मुलाकात कर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप कर्मचारियों के लिए पृथक जनदर्शन आयोजित कर समस्याएं सुनने के लिए कलेक्टर को बधाई दी। उन्होंने अन्य जिलों में भी बिलासपुर की तरह कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन आयोजित करने के निर्देश देने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि इससे जायज मांगे कलेक्टर तक पहुंच पाएंगी और उनका निराकरण होगा और राज्य शासन की कर्मचारी हितैषी छबि उभरेगी। उनकी समस्याओं का निदान होने से कर्मचारी मन लगाकर अपना दायित्व निभा सकंेगे। प्रतिनिधि मण्डल में किशोर शर्मा, डॉ0 मनहर, रामकुमार यादव, अजीत नावी, शब्बीर खान,उमेश कश्यप, रमेश द्विवेदी, अशोक क्षत्री, अशोक ब्रम्हभट्ट आदि उपस्थित थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close