July 20, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
छत्तीसगढ़जन समस्यादेशबिलासपुरसमस्याएं

बिलासपुर में गंदे पानी की समस्या, आज भी लोग गंदे पानी पीने को मजबूर, जनता में आक्रोश – डॉ. उज्जवला

धरातल पर आकर काम करे भाजपा, केवल फेसबुक पर लाइव आने से नहीं होगा जनता की समस्या का समाधान

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। आम आदमी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराड़े ने भाजपा की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले भी 15 साल भाजपा ने प्रदेश में राज किया और अब भी इनकी सरकार प्रदेश में काबिज है। कहा जा रहा है कि साय सरकार में सभी काम सांय सांय हो रहा है लेकिन इसके उलट जनता अपने आपको असहाय महसूस कर रही हैं। जनता साफ पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है और आज तक भाजपा सरकार बीच शहर में स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी नहीं कर पाई है।

आज भी लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। रतनपुर सहित आसपास के इलाकों में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में भाजपा नेताओं को धरातल पर आकर काम करने की आवश्यकता है। केवल फेसबुक पर लाइव आने से जनता की समस्या का समाधान नहीं होगा। बता दें कि तालापारा के करीब सौ घरों में पिछले कुछ दिनों से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। शुरुआत में पानी का रंग काला होता है, फिर मटमैला पानी आता है। वार्ड के पार्षद गुरुवार को तीन बोतलों में यही गंदा पानी भरकर निगम में शिकायत करने पहुंचे, तब जाकर जल शाखा प्रभारी अनुपम तिवारी इंजीनियर को लेकर जांच करने के लिए गए। इसके बाद कुछ कनेक्शन बंद कराए गए हैं। कुछ महीने पहले भी यहां गंदे पानी के कारण डायरिया की शिकायत थी।

करीब 100 घरों में आ रहा बदबूदार काले रंग का पानी

भारतीय नगर के पार्षद रमाशंकर बघेल ने निगम में बताया कि उनके वार्ड में पानी की समस्या है। मुश्किल से 15 से 20 मिनट पानी आता है। संजय नगर से झंडा चौक तक करीब 100 घरों में बदबूदार काले रंग का पानी आ रहा है। पार्षद रमाशंकर बघेल ने बताया कि फकीर मोहल्ला, यादव मोहल्ला, आईसीआईसी बैंक के सामने बोर की जरूरत है। प्रस्ताव दिया जा चुका है, लेकिन अब तक बोर नहीं हुआ है। पार्षद का कहना है कि जल शाखा के प्रभारी बोर कराने के लिए पार्षद निधि मांग रहे हैं, जबकि पार्षद निधि को सड़क और नाली निर्माण में खर्च किया जा चुका है। निगम के इंजीनियर अलग से फंड नहीं होने की बात कह रहे हैं।पार्षद ने तीन बोतलों में पानी भी दिया। यह देखकर जल शाखा के अधिकारी भी चौंक गए और जांच करने के लिए पहुंचे। बता दें कि हर साल बारिश के दिनों में तालापारा इलाके में गंदा पानी आने की शिकायत रहती है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close