September 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरभारतीय रेलवेसुरक्षा

बिलासपुर – ईब रेल खंड में रेल विकास, संरक्षा सम्बन्धी एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने किया निरीक्षण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा बिलासपुर - ईब रेल खंड में संरक्षा सम्बन्धी कार्यों, रायगढ़ स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास कार्य तथा बीओसीएम साईडिंग का सघन निरीक्षण किया गया

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा आज 11 जुलाई 2024 को बिलासपुर-ईब रेल खंड में रेल विकास कार्यों, संरक्षा सम्बन्धी कार्यों, रायगढ़ स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक के साथ मण्डल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक राहुल अग्रवाल सहित मण्डल के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे । महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान द्वारा बिलासपुर-चांपा-रायगढ़-बेलपहाड़ रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे सेक्शन का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व संरक्षा का जायजा लिया।

रायगढ़ स्टेशन में महाप्रबंधक द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों के मॉडल एवं ले-आउट प्लान का अवलोकन भी किये। रेल संरक्षा से जुड़े उपकरणों का भी उन्होंने निरीक्षण किये। साथ ही प्लेटफार्म, चालक परिचालक लॉबी एवं रनिंग रूम का भी निरीक्षण किए | लॉबी के निरीक्षण में उन्होने चालक व परिचालकों से वार्ता कर उनके कार्य के घंटे, कार्य के क्षेत्र, कार्यरत सेक्शन के संबंध में जानकारी ली,साथ ही ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया | रनिंग रूम में लोको पायलट और अन्य रेलवे कर्मियों की सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने वहां आरामदायक वातावरण को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए।


इस दौरान महाप्रबंधक द्वारा बेलपहाड़ स्टेशन के पास स्थित बीओसीएम साईडिंग जाकर वहाँ लोडिंग के दौरान सुरक्षा मापदण्डों के अनुपालन के साथ किए जाने वाले कार्यों का भी अवलोकन किया गया । उन्होने पूरे साईडिंग का निरीक्षण किए तथा संरक्षा नियमों के अनुपालन तथा आधुनिक लोडिंग तकनीकों का बेहतर प्रयोग के साथ लोडिंग करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये । निरीक्षण के उपरांत महाप्रबन्धक महोदया ने संबंधित अधिकारियों को रेल संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close