September 5, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?
छत्तीसगढ़टॉप न्यूजदेशपुलिसप्रताड़नाबिलासपुर

फेसबुक पर प्रियंका सिंह ने लिखा खुदकुशी का कच्चा चिट्ठा, लाइव वीडियो साझा कर, कर ली आत्महत्या, पुजारी, वकील और डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

सनसनीखेज आत्महत्या के मामले में बिलासपुर पुलिस कर रही बहुत ही बारीकी से तहकीकात

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कही जाने वाली बिलासपुर इन दिनों अपराध को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है। आए दिन यहां मारपीट,जुआ, चाकूबाजी, सट्टा, शराब, हत्या, बलात्कार सहित अन्य बड़े अपराध संबंधी मामले सामने आते ही रहते है। ऐसा नहीं है कि पुलिस अधिकारी ऐसे मामलों में कार्यवाही नही कर रहे बल्कि ताबड़तोड़ कार्यवाहियां भी की जा रही है, अपराधियों पर लगाम लगाने बिलासपुर पुलिस का प्रचंड प्रहार जारी है। इसके बावजूद भी अपराध है कि थमने का नाम नहीं लेता, जहां पुलिस एक बड़ा मामला सुलझाने में सफलता प्राप्त करती हैं वही दूसरा बड़ा मामला पुलिस के सामने आकर खड़ा हो जाता है।

पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कर ली खुदकुशी

ताजा मामले के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के बाजू में रहने वाले रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। खुद को फांसी पर लटकाने से पहले महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो शेयर कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले सफेदपोश लोगो का नाम उजागर किया है। साथ ही फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा को सार्वजनिक कर लोगो से साझा भी किया है। जिसमें उसने अपने पड़ोसी सहित कई लोगों पर प्रताड़ना और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच करने की बात कही है। बहरहाल पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक महिला प्रियंका सिह के शव को बरामद कर मर्ग कायम कर लिया है।

पुजारी, वकील, डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

मृतिका प्रियंका सिह ने सोशल मीडिया फेसबुक पर डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लीनिक, हाईकोर्ट अधिवक्ता दीप्ति शुक्ला, अनिल शुक्ला, साईं दरबार के पण्डित और उसके बेटे विवेक अग्रवाल उर्फ विक्की अग्रवाल श्रीराम ज्वेलर्स नागु राव उसकी पत्नी और पप्पू यादव की पत्नी का नाम लिखकर फांसी के फंदे से झूल गई है। एएसपी उमेश कश्यप के द्वारा महिला की बेटी के बयान के आधार पर मृतक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही होना बताया है, वही इस मामले में एएसपी ने जाँच बाद के आगे कार्यवाही की बात कही है।

फ़ेसबुक पर लिखित बयान

अब इस मामले में गौर करने पर यह मामला आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा प्रतीत होता है। जहां पर महिला ने अपने जीवनकाल को समाप्त करने का कारण छेड़छाड़, जान से मारने की कोशिश और मानसिक प्रताड़ना को बताया है। महिला ने फांसी लगाने से पहले फ़ेसबुक पर अपने मरने के कारण को न केवल उजागर किया बल्कि अपने बयान को फ़ेसबुक पर लिखकर, लिखित में उन्होंने पोस्ट भी किया है।

फेसबुक पर शेयर खुदकुशी का कच्चा चिट्ठा

“मैं प्रियंका सिंह आत्म हत्या कर रही हूं मेरे मौत के जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग मैग्नेट मॉल के बाजू साईं दरबार के पीछे दूसरा नागू राव का मकान नीचे किराए से मेरा पड़ोसी डॉ अजीत मिश्रा समर्पण क्लीनिक एडवोकेट हाइकोर्ट दीप्ति शुक्ला बिलासपुर निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग साईं दरबार बाजू गली अनिल शुक्ला साईं दरबार का पंडित पंडित का बेटा विवेक अग्रवाल उर्फ विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक नागू राव उसकी पत्नी पप्पू यादव की पत्नी सभी श्री कांत वर्मा मार्ग साईं दरबार के बाजू गली निवासी है इन सभी की छेड़खानी गुंडा गर्दी से परेशान हो कर आत्म हत्या कर रही हूं”

🔥सुलगते सवाल🔥

*अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस विवेचना उपरान्त आखिर क्या सच्चाई निकलकर आती है ?

*क्या महिला ने प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली या इसके पीछे कुछ और कारण है?

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close