September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़बिलासपुरस्थानांतरण

पाॅवर कंपनी के क्षेत्रीय मुख्यालय में नवागत मुख्य अभियंता ए. के. अंबस्ट ने पदभार ग्रहण किया, ए.के.धर की भावभीनी विदाई

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र में पदस्थ मुख्य अभियंता ए.के.धर का स्थानांतरण एस.एंड पी. कार्यालय रायपुर में हुआ है। जिन्हे आज तिफरा स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई, इस अवसर पर श्री धर ने कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी को पावर कंपनी के हित में कार्य करने का आह्वान किया, तथा सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर नवागत मुख्य अभियंता ए.के. अम्बस्ट का स्वागत किया गया। श्री अम्बष्ट ने 4 अक्टूबर को क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया तथा अम्बस्ट ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे संबोधित करते हुये कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति व अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के साथ ही बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर अति.मुख्य अभियंता डी.के.भोजक, कार्यपालन अभियंता बी.के.सरकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। समारोह का संचालन प्रकाशन अधिकारी मुकेश माथुर ने किया ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close