July 14, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजार
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूजठगीदेशपुलिसबिलासपुरसायबर क्राइम

रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी से ऑनलाइन 54 लाख रुपए की ठगी, फर्जी सिम कार्ड व आम लोगो के बैंक अकाउंट का धोखाधडी करने में करते थे उपयोग, पढ़िए पूरी ख़बर…

सायबर ठगी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में थाना रेंज साइबर बिलासपुर को मिली महत्वपूर्ण सफलता

डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में साइबर अपराध पर “प्रहार”

बिलासपुर में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

पीड़ित को पोर्नोग्राफी विडियों अपलोड करने, मनीलॉड्रिंग में संलिप्तता होने का हवाला देकर कर आरोपियों के द्वारा डरा-धमका मोबाईल से कॉल कर करते थे ऑनलाईन ठगी

आरोपियों द्वारा रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक में जमा पैसों के साथ-साथ म्यूच्वल फण्ड में किये निवेश को भी मनीलॉड्रिंग के जांच के नाम पर ठगा गया।

आरोपियों द्वारा ठगी की रकम को यूएसडीटी करेंसी में बदलकर प्राप्त करते थे राशि।

 

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी जयसिंह चन्देल पिता स्व. श्री भागवत सिंह चन्देल उम्र-71 पता-बी 207 अजेय नगर सि. लाईन बिलासपुर (छ.ग.) को दिनांक 24.06.2024 को फोन कर अवैध पोर्नाग्राफी वीडियो अपलोड करने पर थ्प्त् दर्ज होने तथा मनीलॉड्रिंग के प्रकरण में खाता संलिप्त होने के नाम पर डरा धमका कर सायबर ठग द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल 54,30,000/- रुपये की ठगी करने पर प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी सायबर क्राईम पोर्टल में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर, एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा तकनीकी जानकारी नियमित प्राप्त किया जा रहा था। जिसके आधार पर हरियाणा एवं राजस्थान प्रांत में संदेहियो द्वारा प्रार्थी के साथ ठगी की घटना करने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया बाद अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी रेंज सायबर बिलासपुर के नेतृत्व में विशेष टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के लिये रवाना किया गया।

विशेष टीम द्वारा लगातार एक सप्ताह तक संदेहियों के द्वारा अपने लोकेशन बदलते रहने पर टीम द्वारा लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिष देकर संदेही आरोपी विजय पिता ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 ढाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा) अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 08 शादुलशहर थाना शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) एवं निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी सरस्वती नगर म.न. 33 बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) को अलग-अलग स्थानों में संबंधित थानों के स्टाफ के सहयोग से पकड़कर पूछताछ किया गया। जो अपने आप को इडी के अधिकारी बताकर, डरा धमका कर तथा झांसे में लेकर पीड़ित के साथ ठगी करना एवं ठगी की राशि को बायनेंस के माध्यम से यूएसडीटी करेंसी में बदलकर ठगी राशि उपभोग करना बताया गया।

आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया एवं अपराध में प्रयुक्त आरोपियों द्वारा पेष 05 नग मोबाईल को गवाहो के उपस्थिति जप्त किया गया, आरोपियों को अपराध से अवगत कराकर विधिवत मौके पर गिरफतर किया गया एवं संबंधित न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना रेंज सायबर बिलासपुर लाया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सम्पुर्ण कार्यवाही में उमेश कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह नपुअ. चकरभाठा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, चिरंजीव कुमार का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी :-

    1.विजय पिता ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 ढ़ाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा)

   2.अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्श निवासी वार्ड नम्बर 08 शादुलशहर थाना शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान)

3. निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी सरस्वती नगर म.न. 33बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान)

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close