September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
आरोपछत्तीसगढ़बिलासपुर

NSS छात्र छात्राओं से विवाद के बाद, बदले गए एनएसएस समन्वयक, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मामला

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस छात्र छात्राओं से कैंप के दौरान 4 मुस्लिम छात्रों के कारण डेढ़ सौ छात्रों को नमाज पढ़वाना एक प्रोफेसर को भारी पड़ गया। विवाद होने से यूनिवर्सिटी के एनएसएस समन्वयक को हटा दिया गया है। छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ कोनी थाने में भी शिकायत की है। मंगलवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने प्रो. दिलीप झा को हटाकर उनकी जगह प्रो. राजेंद्र मेहता को एनएसएस समन्वयक नियुक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के एनएसएस के छात्रों का 26 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक शिवतराई में कैंप आयोजित किया गया था। इस कैंप में विश्विद्यालय के 159 छात्र शामिल हुए थे। इन छात्रों में से केवल 4 छात्र मुस्लिम थे। कैंप के दौरान 30 मार्च को ईद पड़ गई।  त्यौहार के दिन सभी छात्रों से प्रो. दिलीप झा ने ईद की नमाज पढ़वा दिया। कई छात्र – छात्राएं प्रोफेसर के इस निर्णय के खिलाफ थे ! प्रो. झा के आदेश के कारण सभी छात्रों को जबरिया नमाज पढ़ना पड़ा। प्रोफेसर के इस बर्ताव से छात्र अंदर ही अंदर आक्रोशित थे और यही वजह रही कि कैंप से लौटते ही छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ कोनी थाने में लिखित शिकायत कर दी। मामले में अब पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है। जिसके आधार पर पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई करेगी। इसके पहले विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रो. दिलीप झा को एनएसएस के समन्वयक पद से हटा दिया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close