June 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़बिलासपुर

10 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर की मदद से किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर । मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के बिरकोना क्षेत्र में करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। इस जमीन पर 23 लोगों ने लंबे समय से कब्जा कर पक्के मकान बना लिए थे। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर बिलासपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जोन कमिश्नर, राजस्व अमला और पुलिस बल की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। प्रशासन ने इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, साथ ही 9 अप्रैल को बेदखली आदेश जारी करते हुए उन्हें स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम मौका दिया गया था। तय समयसीमा में कब्जा नहीं हटाने के चलते प्रशासन ने सख्ती दिखाई और मंगलवार को कार्रवाई की।

शांतिपूर्ण रही कार्यवाही

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मौके पर उपस्थित जोन कमिश्नर और राजस्व अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी।

23 लोगों ने कर रखा था अवैध कब्जा

प्रशासन द्वारा जिन 23 लोगों के अवैध कब्जे हटाए गए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं – विकास पिता रामभजन, श्याम बाई पति जनक गोड, पूनम पांडेय पति आशुतोष, प्रमीला यादव पति विनोद, पोस्टमेन पिता रामचरण साहू, महगुराम, नरेंद्र, अरुण बघेल, रामायण गोड, अशोक गोड, कुमारी गोड, ईश्वरी गोड, दुर्गेश साहू, गोपी गोस्वामी, हजारीलाल सूर्यवंशी, राजकुमार शुक्ला, फागूराम, बरातू मानू, जनऊ, बनऊ, धनऊ, अर्जुन, दिलीप एवं सुंदर पिता समेलाल।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने बताया कि सरकारी जमीन को खाली कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close