May 14, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

गोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रामनरेगा भुगतान में गड़बड़ी, शासकीय राशि के बंदरबांट का आरोप, मामले में होगी कार्यवाही? जांच दल ने बनाई रिपोर्ट, ग्रामीणों को फैसले का इंतजार !बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्ण
छत्तीसगढ़पुस्तक विमोचनबिलासपुर

पत्रकार अशोक व्यास की 12 वीं पुस्तक लांच

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। कविता के माध्यम से समाज में जागृति लाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार अशोक व्यास का। व्यास ने अपनी 12 वीं पुस्तक साक्षी 6 के लांचिंग अवसर पर यह बात कही। पुस्तक का विमोचन बुक्स क्लीनिक भवन कुदुदंड में गुरुवार को हुआ।

कार्यक्रम में बुक्स क्लीनिक के डायरेक्टर हितेश सिंह बिसेन, को-डायरेक्टर रिचा सिंह बिसेन, अनिका सिंह बिसेन, बबीता व्यास, साक्षी व्यास, अनुज प्रताप सिंह, जन्मेजय पैकरा, राजेश कुमार बंजारे, रजनी केशरवानी, आर्यन धीवर, सतीश राजपूत, दिव्या सिंहरौल, प्रिया सिंह क्षत्री, जिया तुमनिया, कल्याणी सिंह बिसेन, वर्षा दिक्सेना और मीरा वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन हितेश सिंह बिसेन ने और आभार प्रदर्शन बबीता व्यास ने किया। व्यास ने बताया कि पुस्तकें लिखने की प्रेरणा उनकी पत्नी बबीता व्यास ने दी है। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार होने के नाते समाज में जागृति लाने की जिम्मेदारी बनती है। व्यास इसके पहले साक्षी, साक्षी 2, साक्षी 3, साक्षी 4, साक्षी 5, समस्याएं आपकी समाधान हमारे, मंत्र बोलते हैं भाग्य खोलते हैं, मुहूर्त हाथ में सफलता साथ में, श्री सत्यनारायण व्रत कथा, समस्त व्रत पूजा विधान, योग बनाए संयोग पुस्तक लिख चुके हैं।

आभार प्रदर्शन में बबीता व्यास ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को न सिर्फ पहचानना चाहिए बल्कि उसे निखारने के लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए। गौरतलब है कि गोल्ड मेडलिस्ट व्यास न सिर्फ छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा के रूप में सम्मानित हो चुके हैं, बल्कि उन्हें ऑथर ऑफ द ईयर अवार्ड भी मिल चुका है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close