July 20, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावबिलासपुर

नगरीय निकाय चुनाव: नए कार्यकर्ताओं की प्रभावी दावेदारी से दिग्गजों के माथे पर चिंता की लकीरें, क्या वार्ड क्रमांक 35 में युवा चेहरे को मिल सकता है मौका ? पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त !

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा में टिकट मांगने वाले दावेदारों की लाइन लगी हुई है। टिकट के दावेदार मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला एवं विधायक, सांसद जैसे प्रतिनिधियों के पास अपने बायोडाटा और आवेदन दे रहे है। शहर के वार्डो में पार्षद पद के लिए एक से बढ़कर एक कई दावेदार टिकट के लिए जूझ रहे है।

वहीं महापौर पद के लिए भी कई दावेदार अपनी पुरजोर कोशिश में लगे हुए है। इस चुनावी घमासान में भाजपा से पार्षद चुनाव लड़ने पार्टी के नए कार्यकर्ताओं की प्रभावी दावेदारी से कई दिग्गजों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आने लगी है। स्थिति यह है कि हर वार्ड में कई दावेदार टिकट मांग रहे है। जिससे कई दिग्गजों का पत्ता कटना तय है ।

शहर के एक प्रमुख वार्ड नागोराव शेष वार्ड क्रमांक 35 से पार्षद पद की दौड़ में सुदर्शन रजक (भाजपा) से एक प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। क्षेत्र में लगातार लोगो से मेल मिलाप से बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता ने सुदर्शन को जनता की पसंद बना दिया है ।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सुदर्शन ने हमेशा से ही वार्ड की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के प्रयास किये हैं। जनता के साथ उनके करीबी संबंध और समर्पण ने उन्हें वार्ड में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है। अब, उन्हें भरोसा है कि अगर भाजपा से उन्हें टिकट मिलती है तो वार्ड 35 के विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संकल्पित हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close