July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
छत्तीसगढ़बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा से पार्षद बनकर जनता की सेवा के लिए तत्पर – जयंती सोनी

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी वार्डो में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी चुनाव के तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही चुनाव के तारीख की भी घोषणा होने के आसार है । इससे पहले ही वार्डों में चुनावी रणनीति बनाने की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के दावेदार अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हुए हैं तो वही कुछ लोग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे है।

वार्ड 13 में मची हलचल

वार्ड क्रमांक 13 में आरक्षण के तहत ओबीसी सीट होने बाद से ही संभावित प्रत्याशियों में चुनाव लड़ने की जबरदस्त हलचल हुई है। इस बार के चुनाव में कुछ नए चेहरों ने भी मैदान में उतरने का फैसला किया है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि चुनाव में जीत-हार, पसंद-नापसंद, मतदाताओं की सोच और नेताओं की कार्यशैली पर निर्भर होती है । इस बार वार्ड में दावेदारों की संख्या बढ़ने से मुकाबला रोचक होने जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है और मतदाता किसे अपना नेता चुनते हैं।

भाजपा से पार्षद पद के लिए दावेदारी कर रहीं जयंती सोनी

पारिवारिक पृष्ठभूमि से ही संघ परिवार से जुड़ी श्रीमती जयंती पति अजय कुमार सोनी ने भी भाजपा पार्टी से दावेदारी की इच्छा जताई हैं और जनता की सेवा के लिए उत्सुक नजर आ रही हैं। वहीं उनका कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से भाजपा में सेवार्थ भाव से कार्यकर्ता के रूप में, सह-संयोजिका के रूप में संगठन का कार्य करते आ रही है तथा भाजपा महिला मोर्चा में मंत्री के पद पर निष्ठा से अपना कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की है साथ ही अन्य महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का कार्य भी किया है।

विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अपने कार्यक्षेत्र से पार्टी को बढ़त दिलवाने कड़ी मेहनत की है । इसी तरह सामाजिक क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के साथ जुड़कर जनहितैषी कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा वह आरएसएस से वर्ग एक में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं ।इसके अलावा वनवासी विकास समिति के माध्यम से बस्ती प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी कर रही हैं।

उन्होंने अपने द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं पार्टी पर अपना विश्वास जताते हुए कहा कि यदि मुझे भाजपा से पार्षद पद हेतु प्रत्याशी बनाया जाता है तो मैं भाजपा प्रत्याशी के रूप में निश्चित रूप से भारी मतों से जीत दर्ज कर पार्टी का मान एवं गौरव बढ़ाकर, वार्ड क्रमांक 13 में विकास कार्य करने का हर सम्भव प्रयास करने के लिए संकल्पित रहूंगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close