May 30, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
जनसंवाद

विधायक अमर ने फेसबुक लाइव में क्षेत्रवासियों के साथ छत्तीसगढ़ी में किया संवाद, प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ से जुड़ाव की कहानी बताई

संवाद अमर भैया के साथ" कार्यक्रम में दी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। “संवाद अमर भैया के साथ” कार्यक्रम के अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बिलासपुर वासियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से इस पर्व को मिलजुलकर मनाने, समृद्धि और शांति की कामना की।

श्री अग्रवाल ने कहा, “दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उजाला लेकर आए। यह पर्व हमें एकता, भाईचारे और विकास की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि बिलासपुर और पूरे प्रदेश में खुशियों का उजाला फैलता रहे।”अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति के बारे में भी बताया उन्होंने प्रभु श्री राम जी का छत्तीसगढ़ से जुड़ाव की कहानी बताई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की दीपावली बहुत खास है, पारंपरिक पकवानों की मिठास इसे और भी खास बनाती है। इस बार अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों के साथ छत्तीसगढ़ी में संवाद किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक अमर अग्रवाल से सीधे संवाद किया और उनकी शुभकामनाओं का लाभ उठाया।

Prachand Prahar