August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुरसुगम ऐपहड़ताल

दस्तावेज़ लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त, विभिन्न मांगों पर चर्चा एवं आश्वासन के बाद संघ ने जनहित में लिया फैसला

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ प्रदेश के लाइसेंसधारी दस्तावेज़ लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ के आह्वान पर पिछले सोमवार से दस्तावेज़ लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता संघ के द्वारा किया जा रहा अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त कर दिया गया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ प्रदेश के लाइसेंसधारी दस्तावेज़ लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता संघ के समस्त सदस्य के द्वारा सुगम ऐप के विरोध एवं कई लंबित मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जा रहा था। उक्त हड़ताल के कारण प्रदेश के सभी जिला एवं उप पंजीयक कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप पड़ गया था।

जिसके कारण शासन को प्रतिदिन करोड़ों की आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही थी। इस बीच शासन के शासन के प्रतिनिधि के रूप में विभागीय महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक द्वारा संघ के प्रदेश प्रतिनिधि मनीष गुप्ता एवं जगदीश साहू के साथ 65 अन्य सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल से दिनांक 25.10.2024 शुक्रवार को मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की गई।

जिसमे प्रमुख मांग :-

1. रजिस्ट्री एनजीडीआरएस से और सुगम ऐप से सामान्य फ़ोटो अपलोड किया जाना।

2. दस्तावेज लेखन की लिखाई दर (तीन स्केल दर में बढ़ोत्तरी )

3. ई -स्टाम्प पर कमीशन 1 प्रतिशत के साथ ही मैनुअल स्टाम्प पर 20 प्रतिशत की कमीशन

4. ई -स्टाम्प रिफंड ऑनलाइन

5. नए लाइसेंस में नियंत्रण, लाइसेंस के नवीनीकरण में संघ की अनुशंसा अनिवार्य एवं लाइसेंस का नवीनीकरण 3 वर्ष

6 छत्तीसगढ़ राज्य के रजिस्ट्री पंजीयन में एकरूपता,

7. ई- स्टाम्प में सामान्य त्रुटि में 10 रुपए की अतिरिक्त स्टाम्प संलग्न करने के साथ ही रजिस्ट्री से संबंधित सभी कार्यों से कभी दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडरों को अलग नहीं किए जाने

इन सभी बिंदुओं पर चर्चा एवं आश्वासन के बाद संघ ने जनहित में यह अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त कर दिया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close