April 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़जागरूकतादेशप्रदेशबिलासपुरयातायातशिक्षासामाजिक

हेलमेट” पहनकर वाहन चलाएंगे तो रहेंगे सुरक्षित और कर सकेंगे माता-पिता की लंबे समय तक सेवा – ट्रैफिक एएसपी नीरज चंद्राकर

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। जिस माता-पिता ने आपको योग्य बनाया, योग्य बनाने में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया उनकी लंबे समय तक सेवा करना आपका फर्ज बनता है और यह फर्ज आप तभी पूरा कर सकते हैं, जब आप हेलमेट पहनकर अपनी यात्रा सुरक्षित पूरी करेंगे।

चेतना कार्यक्रम अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर कोनी में आयोजित यातायात की पाठशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने यह बातें कहीं, इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप ने कहा कि- जब तक आपका बच्चा नादान है उसके हाथों कोई भी वाहन देकर खतरा मोल ना ले, ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने “चेतना” नामक बहुउद्देशीय कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग के रूप में प्रारंभ किया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात संबंधी जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिदिन की भांति आज भी शहर में अनेको यातायात की पाठशालाएं आयोजित की गई जिनमें यूथ फॉर नेशन, स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा मंगला चौक में यातायात की पाठशाला का वृहद आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पर उपस्थित विशाल जन समुदाय को यातायात के नियमों के प्रति हमेशा वफादार रहने की सलाह दी।

इसी प्रकार कोनी मुख्य मार्ग में कोनी मुख्य मार्ग में आयोजित यातायात की पाठशाला के माध्यम से आम लोगों को सदैव यातायात के नियमों के पालन की सलाह दी गईl इस दौरान मुख्य मार्ग से हेलमेट पहनकर जाने वालो को रोक कर पुलिस अधिकारी तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी द्वारा गुलाब का फूल भेट कर सम्मानित किया।

आज के यातायात की पाठशाला के कार्यक्रमों को आयोजित करने में यूथ फॉर नेशन,इस्माइल वेलफेयर फाउंडेशन, शांता फाउंडेशन , आर्यन फिल्म , महिला जागृति समूह ,नागरिक सुरक्षा संगठन महिला,,अपना फाउंडेशन, श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन, तारबहार थाना, कोनी थाना,जागृति समूह की महती भूमिका रही।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close