August 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुरसामाजिकस्वास्थ्य

“हंसो बिलासपुर हंसो” अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही का दो दिवसीय हास्य योग शिविर कार्यक्रम

8 और 9 जून को योग शिविर सीएमडी कॉलेज मैदान बिलासपुर में आयोजित होगा ।

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु एवं हास्य योग केंद्र दिल्ली के अध्यक्ष जितेन कोही का दो दिवसीय हास्य योग शिविर कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर आ रहे है। 8 और 9 जून को योग शिविर सीएमडी कॉलेज मैदान बिलासपुर में आयोजित होगा ।

जितेन कोही इंस्टिट्यूट ऑफ हाउस योग इंडिया एवं हास्य केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष हैं । हास्य योग के क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं । उन्होंने तनाव से घिरे लोगों की जिंदगी देख महसूस किया कि योग के दौरान की जाने वाली हास्य गतिविधियां काफी नहीं और योग व हास्य के सहयोग से योग की नई धारा हास्य योग का प्रतिपादन किये हैं। इसी दौरान उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा की भी शिक्षा ली और योग के विभिन्न स्कूलों और हिमालय की सुदूर क्षेत्रों की यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभव चिंतन मनन साधन से हिस्से में संवर्धन कार्य किया है।

इन्होंने अब तक स्कूलों, अस्पतालों, अनाथालय, विश्वविद्यालय, वृद्धाश्रम,जेलों,पार्क ऑडिटोरियम नेशनल इंटरनेशनल बड़े मंचों में सैकड़ो हास्य योग शिविरों द्वारा लाखों लोगों को हास्ययोग से लाभान्वित करा चुके हैं । विदेश के जापान, बर्मिंघम, दुबई, मलेशिया, उज़्बेकिस्तान में हास्य योग शिविरों का आयोजन कर चुके हैं । वही विभिन्न टीवी चैनलों में जैसे साधना, आज तक, स्टार न्यूज़, ज़ी टीवी, सहारा समय, टोटल टीवी, न्यूज़ 18, एचएम 1, डिस्कवरी , नेशनल जियोग्राफी पर इंटरव्यू एवं हास्य कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होते रहता है ।

इंटरनेशनल योग गुरु जितेन कोही अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सम्मेलनों में वक्तव्य व कार्यशालाएं दे चुके हैं। आयोजन समिति एवं हास्य केंद्र बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष डीपी गुप्ता ने बताया कि हंसो बिलासपुर हंसो, यह संदेश लेकर बिलासपुर शहर में 8 और 9 जून को सीएमडी कॉलेज मैदान में प्रातः 5:30 से 7:30 तक हास्य योग शिविर का आयोजन होगा । यह आयोजन बिलासपुर के सभी हास्य योग केन्द्रों के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा।

8 जून की संध्या 5:30 बजे से सीएमडी कॉलेज हाल में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा । कोही जी का मानना है कि हास्य योग केवल हंसना ही नहीं सिखाता बल्कि आपको विभिन्न मानसिक और शारीरिक बीमारियों से भी लाभ देता है शुगर दम मानसिक बीमारियों हृदय के रोग पेट की बीमारी आदि कितनी ही बीमारियों में लोग इसे ठीक हो रहे हैं। जीवन की आपाधापी और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते मानसिक बीमारियां बहुत तेजी से बढ़ रही है। जितेन कोही के साथ रायपुर के हास्य योगी राजू शर्मा छत्तीसगढ़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता भी शिविर में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में हास्य केंद्रों के सदस्य के अलावा नगर की प्रबुद्ध जन वरिष्ठ नागरिक महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होंगे ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close