September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशबिजली विभागबिलासपुरस्मार्ट मीटर

स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे निःशुल्क, स्मार्ट मीटर लगाने के एवज में राशि मांगने पर करें शिकायत

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर ।  केंद्र सरकार के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने सभी राज्यों में स्मार्ट डिजिटल मीटर लगाने की योजना बनाई है। वर्तमान में सभी जगहों पर पोस्ट पेड मीटर लगा हुआ है। जिसे बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाने का काम जीनस कंपनी द्वारा बिलासपुर क्षेत्र के कोरबा, मुंगेली, पेण्ड्रारोड़ तथा बिलासपुर शहरी एवं ग्रामीण संभागों में निःशुल्क किया जा रहा है। इस योजना के तहत क्षेत्र के लगभग 8 लाख उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगें।

समाचार पत्र एवं वेबपोर्टल के माध्यम से जीनस कंपनी एवं विद्युत विभाग को जानकारी मिली है कि कुछ लोगों द्वारा स्मार्ट मीटर बदलने के एवज में उपभोक्ताओं से रूपयों की मांग की जा रही है, जो कि पूर्णतः गलत कृत्य है। जीनस कंपनी अथवा विद्युत विभाग द्वारा इस कार्य हेतु किसी भी प्रकार की राशि निर्धारित नही की गई है, यह कार्य पूर्ण रूप से निःशुल्क किया जाना है।

छत्तीसगढ़ पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता ए.के. अम्बस्ट ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति अथवा कर्मचारी द्वारा स्मार्ट मीटर बदलने के एवज में अनाधिकृत रूप से पैसों की मांग की जाती है, तो संबंधित व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर की सूचना तत्काल ही जीनस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रिंस शर्मा के मोबाईल नंबर 9773358468 या विद्युत विभाग के नजदीकी कार्यालय में दें।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close