August 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य स्थापना दिवस

राज्य स्थापना दिवस पर दीपों से जगमग हो उठा बिलासपुर, कलेक्टर – एसपी समेत आला अधिकारियों ने जलाया दीप

दस हजार दीपों की श्रृंखला से रोशन हुआ अरपा रिवर व्यू

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आज पूरे जिले में दीपावली की तरह दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशियां मनाई गई। इसी कड़ी में आज अरपा रिवर व्यू में 10 हजार दीप जलाए गए। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ शामिल हुए, उन्होंने भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दिया जलाया।

नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। एक साथ दस हजार दीपों की श्रृंखला से रिवर व्यू जगमगा उठा और नयनाभिराम दृश्य ने सबको आकर्षित किया।नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना समेत आला प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को भी इस अवसर पर याद किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर सभी को राज्य निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नित नए सोपान तय कर रहा है। अपने साथ गठित दो अन्य राज्यों से वह विकास के मायनों में कहीं आगे है।

उन्होंने सभी से 05 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने की अपील की। एसपी श्री रजनेश सिंह ने भी राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिवर व्यू में दीपों से राज्य स्थापना दिवस की आकृति बनाई गई। सार्वजनिक चौक चौराहों के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली की तरह राज्य निर्माण उत्सव मनाया गया। कलेक्टर ने इस पूरे आयोजन के लिए नगर निगम, एनएसएस, और शहर के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में एसडीएम पीयूष तिवारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक, सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी

जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी की गई है। यह रोशनी हमेशा रहेगी। रंग बिरंगे लाइटों से कलेक्ट्रेट और टाऊन हॉल जगमगा रहा है। शाम के समय आकर्षक रोशनी देखी जा सकती है। जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close