September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
अपराधछत्तीसगढ़ठगीदेशपुलिसबिलासपुरसायबर क्राइम

सावधान ‼️ सावधान ‼️ सावधान ‼️अनजान लिंक, घातक लिंक (APK file), कृपया ऐसे लिंक से बचें, साइबर ठगी का मामला

कोई भी व्हाट्सएप लिंक जो APK file ( APK (Android Package Kit) एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक फाइल फॉर्मेट है, जिसका उपयोग ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है ।

प्रचंड प्रहार न्यूज,नेटवर्क/बिलासपुर। साइबर ठगी का मामला : आनंद नगर, उसलापुर में रहने वाले अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि 03/02/2026 को सुबह 10 बजे उनके मोबाइल नम्बर के वॉट्सएप में फर्जी मेसेज आया,(APK लिंक) जिस नम्बर के डीपी में परिवहन विभाग का लोगो लगा हुआ था और Apk लिंक पर पीड़ित के मोटर सायकल का नंबर लिखा दावा किया गया था कि उनके वाहन का चालान काटा गया है।

लिंक पर क्लिक करते ही उड़ा लिए गए रुपए

पीड़ित ने यह समझकर की मोटर सायकल का नंबर मेरा ही है ई चालान आया होगा देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया , जिससे उनके अकाउंट से पार्ट/ पार्ट में पांच मिनट के अंदर 500199 रुपए का UPI के माध्यम से निकाल लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अनजान लिंक पर क्लिक न करें। पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी मेसेज से सावधान रहें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, अपने अकाउंट की जानकारी किसी से भी साझा न करें। सभी तरह से लोगों को जागरूक करें जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है ।

सावधान ‼️ सावधान ‼️ सावधान ‼️

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close