September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़

विद्युत विकास यात्रा से रुबरु हुए उपभोक्ता, प्रदेश में 660 स्थानों पर रजत महोत्सव आयोजित, चित्रकला और निबंध के जरिए बच्चों ने दिया बिजली बचत का संदेश

छ्त्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हुआ समापन, 15 हजार विद्युत उपभोक्ताओं का सम्मान

प्रचंड प्रहार न्यूज/नेटवर्क/रायपुर।  छ्त्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत स्टेट पॉवर कंपनीज़ के सात दिवसीय प्रदेशव्यापी रजत महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के तहत प्रदेश भर में 660 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अलग – अलग श्रेणियों के सजग उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्युत विकास की यात्रा को रेखांकित करती प्रदर्शनी भी लगाई गईं। महोत्सव के अंतर्गत विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन बच्चों के बीच ऊर्जा बचत को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रदेशव्यापी रजत महोत्सव के दौरान इन आयोजनों में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने बताया कि 30 जनवरी से 06 फरवरी तक पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के राज्यभर के आठ क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत 535 वितरण केन्द्र , 68 संभागीय कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सजग विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों के सम्मानित उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ ही बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किए गए।

सम्मानित होने वाले उपभोक्ताओं में नियमित विदयुत देयक जमा करने वाले घरेलू उपभोक्ता, गैर-घरेलू उपभोक्ता, निर्धारित सीमा के अंदर उपभोग करने वाले एकल बत्ती कनेक्शन धारी उपभोक्ता, कृषक जीवन ज्योति योजना के उपभोक्ता, पी एम जन मन योजना के लाभार्थी तथा पीएम सूर्य घर योजना के उपभोक्ता शामिल हैं। इसी प्रकार विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र एवं छात्राओं के बीच ऊर्जा बचत को लेकर चित्रकला , भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला के जरिए ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में नई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है । जिससे आगामी दशकों की हमारी ऊर्जा जरूरतों की पूर्ती हो सके। राज्य गठन के बाद ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियाँ उल्लेखनीय है। राज्य शासन की मंशानुरूप रजत महोत्सव के दौरान विगत 25 वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित किया गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close