August 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
क्राइमछत्तीसगढ़ठगीफर्जी व भ्रामकबिजली विभागबिलासपुररायपुर

बिजली कंपनी में फर्जी भर्ती के नाम पर ठगी की कोशिश

प्रचंड प्रहार/ रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में विभिन्न पदों के लिए फर्जी भर्ती की सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देकर ठगी करने का प्रयास कतिपय लोगों व्दारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने आगाह किया है कि ऐसे फर्जी विज्ञापनों पर ध्यान न दें।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कतिपय लोगों व्दारा फर्जी जानकारी देकर छात्रों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। पॉवर कंपनी ने इस तरह का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है और न ही इस तरह के पदनाम से कोई सीधी भर्ती होती है। ठगी करने वाले छत्तीसगढ़ शासन और सीएसपीडीसीएल का अधिकृत लोगो (प्रतीक चिन्ह) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ बिजली विभाग भर्ती 2024 के नाम से फर्जी जानकारी साझा की जा रही है, यह पूरी तरह भ्रामक है।

श्री वर्मा ने सर्वसाधारण को आगाह किया है कि इस तरह के फर्जी व भ्रामक विज्ञापन के झांसे में न आएं। किसी के व्दारा इसे लेकर पैसे मांगे जाते हैं तो पुलिस में शिकायत करें। पॉवर कंपनी में सभी भर्तियां विधिवत प्रक्रिया के तहत पूरी की जाती है, जिसके लिए समाचार पत्रों में अधिकृत विज्ञापन किये जाते हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close