July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
आगजनीइलेक्ट्रिक स्कूटरछत्तीसगढ़टॉप न्यूजदेशयातायातसुरक्षा

इलेक्ट्रिक स्कूटर के शौकीन है तो रहे सावधान, Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, देखिए वीडियो…

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। शनिवार की रात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकंडा क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर के शो -रूम में खड़ी एक ओला (Ola) स्कूटर में आग लग गई। आग की लपटे इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते वह जलकर खाक हो गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद गाड़ी में केवल मेटल पार्ट्स ही बचे थे बाकी सब जलकर राख हो गया। गाड़ी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियो से मिली जानकारी अनुसार सरकंडा स्थित ओला (Ola) इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम से अचानक कुछ फटने जैसी आवाज आई, फिर धीरे धीरे पुरे शोरूम में धुआं भरने लगा, जिसके बाद जिस ओला (ola) स्कूटर से धुआं निकल रहा था, उसे शोरूम से बाहर किया गया और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई, आग की लपटे इतनी तेज थी कि गाड़ी का सब कुछ जलकर राख हो गया केवल मेटल पार्ट्स जो गाड़ी में लगे हुए थे वही बच पाया, आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, अब आग किन वजहों से लगी इन कारणों का पता किया जा रहा है।

दरअसल इन दिनों पेट्रोल के दाम काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी होने के कारण लोगो का रुझान अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर बढ़ा है और लोग बढ़ चढ़ कर इसका उपयोग भी करने लगे हैं। इस कारण इनकी बिक्री में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है । बता दे कि अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के शौकीन है तो आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। चूंकि इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों के बैटरी फटने का सिलसिला नही थम रहा है।

आए दिन बैटरी से चलने वाली गाड़ियों के बैटरी फटने की दुर्घटना घट रही है । बैटरी फटने के कारण इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आग लग रही है। जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, इसलिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने या उपयोग करते समय बहुत ही सावधानी और ध्यान रखने के साथ बेहतरीन विकल्प की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close