July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
आरोपछत्तीसगढ़जनसमस्याएंजी-राम-जी (VB-GRAM G)भ्रष्टाचारमनरेगा

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक

जनपद पंचायत तखतपुर ने जारी किया जांच नोटिस, शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति से टली थी पहली जांच, अब 25 जुलाई को हुई सुनवाई।

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क | बिलासपुर। तखतपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलौनी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कथित रूप से फर्जी हाजरी लगाकर लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत ने जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जारी कार्यालयीन पत्र के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 13 मई 2025 को कराए गए नाला सफाई एवं गहरीकरण कार्य में बिना वास्तविक कार्य कराए भुगतान किया गया और फर्जी मस्टर रोल (हाजरी) के माध्यम से शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया। मामले की जांच के लिए सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और शिकायतकर्ता को पहले 21 जुलाई 2026 को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुपस्थित रहने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। अब जनपद पंचायत ने सभी संबंधित पक्षों को 25 जुलाई 2026, प्रातः 11:30 बजे पंचायत भवन में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं।

जांच के घेरे में पंचायत व्यवस्था

यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर शासकीय राशि के गबन, फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा मनरेगा नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, जांच पूरी होने तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच टीम कथित फर्जी हाजरी और भुगतान की सच्चाई सामने ला पाएगी, या मामला केवल नोटिस और जांच तक ही सीमित रह जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायतों में कितना दम है और दोषी पाए जाने पर किसके खिलाफ कार्रवाई होती है।

(नोट: यह समाचार उपलब्ध कार्यालयीन पत्र और उसमें दर्ज आरोपों के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।)

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close