September 5, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?
विश्व फोटोग्राफी दिवस

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा रामा मैग्नेटो मॉल के सहयोग से फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के फोटोग्राफरों एवं फोटोग्राफी प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फोटो प्रदर्शनी में फोटोग्राफरों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों की उत्कृष्ट एवं आकर्षक तस्वीरों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कार विजेता:

प्रथम पुरस्कार: जीतू राठौर फोटो पार्क स्टूडियो

द्वितीय पुरस्कार: नितिन यादव द वेडिंग कार्ट स्टूडियो

तृतीय पुरस्कार: पुष्कर दुर्गा दत्त 

इस अवसर पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ अध्यक्ष मनहरण सिंह राजपूत एवं संघ के सचिव राकेश शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि किसी पल, भावना और कहानी को हमेशा के लिए संजोने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्व फोटोग्राफी दिवस फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के लिए अपनी कला एवं रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय फोटोग्राफरों को प्रोत्साहन मिलता है और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में बिलासपुर फोटोग्राफर संघ के विशेष सहयोगी के रूप में संघ के पदाधिकारी सह सचिव ऋषिकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष गजानंद ठाकुर, गणेश दास, श्रीनु अन्ना, अभिनव गुप्ता, सचिन हजारी, मनोज मिश्रा, योगेश देवांगन, सुनील राजपूत, तुलेश्वर इत्यादि सभी उपस्थित सदस्यों एवं रामा मैग्नेटो मॉल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समारोह में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों एवं अतिथियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Prachand Prahar