October 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का वार, चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग; बूथ स्तर पर ताकत बढ़ाने की कवायद तेजडिग्री से आगे बढ़ें युवा, कौशल-नवाचार से गढ़ें विकसित भारत की नींव: अमर अग्रवाललोकतंत्र बचाने की हुंकार, 3 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य! 31 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेगी भाजपासाय कैबिनेट के 19 फैसले: किसानों को ₹3100 में धान खरीदी, ठेकेदारों को करोड़ों की राहत; रेल, पर्यटन और खेल पर भी बड़ा दांव!भारी बारिश की चेतावनी, अरपा में बहाव बढ़ने की संभावना, प्रशासन की तैयारी का इम्तिहान!छठ महापर्व की कमान प्रवीण झा को, विनोद सिंह बने सचिव; 13 से 16 नवंबर तक अरपा तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमातूफानी हवाओं का खतरा मंडराया! बिलासपुर में अस्पताल से कंट्रोल रूम तक अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार का अनुमान, प्रशासन ने कसी कमरप्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

रोटरी क्लब बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा किया गया विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन, लगभग 600 ग्रामीणों ने लिया निःशुल्क परामर्श का लाभ

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। रोटरी क्लब बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा ग्राम खोडरी में विशाल मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, क्लब अध्यक्ष डी गुरमीत अरोड़ा एवं सचिव रो .चरणजीत गंभीर के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में लगभग 600 ग्रामीणों ने बिलासपुर के ख्यातिलब्ध डॉक्टरों के निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया।

उल्लेखनीय है कि क्लब की टीम अपने साथ दवाइयों का विशाल भंडार भी लेकर गई थी। जिसे डॉक्टरों के परामर्श अनुसार निःशुल्क वितरित किया गया। दूरस्थ अंचल के ग्रामवासियों ने आंख, दंत, चर्म, अस्थि, न्यूरो, स्त्री रोगों एवं बाल रोगों से संबंधित विशेषज्ञों से परामर्श लिया। साथ ही यहां विद्यालय के 120 बच्चों को क्लब द्वारा जूते, मोजे, स्वेटर और कनटोप का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में क्लब सदस्य डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ सुनील केडिया, डॉ अभिषेक शाह (श्री शाह न्यूरो हॉस्पिटल), डॉ सिद्धार्थ वर्मा, डॉ गौरव प्रजापति, डॉ अमित वर्मा, विकास केजरीवाल, प्रमोद अग्रवाल, विनोद मित्तल, बालचंद जायसवाल, रुपिन खंडूजा, रौनक साव, शैलेश अग्रवाल उपस्थित थे। क्लब सदस्य के के गुप्ता ने दवाइयों के पर्याप्त मात्रा में भंडारण होने में विशिष्ट भूमिका निभाई है।

अतिथि डॉक्टरों में डॉ सुशील कुमार, डॉ प्रकृति वर्मा, डॉ अजय गर्ग, डॉ प्रवीण द्विवेदी, डॉ संकेत ठाकरे एवं विनायक नेत्रालय की टीम उपस्थित थे। मरीजों के रजिस्ट्रेशन का जिम्मा श्रीमती सुस्मित देवेंद्र सिंह ने संभाला, स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका स्वाति आनंद और उनकी टीम ने पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया, क्लब अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे समाज सेवा के कार्य किए जाते रहेंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close