August 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
Uncategorized

खाद्य, राजस्व और मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम ने मारा छापा, 6 लाख रुपए के 164 क्विंटल धान जब्त

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। अवैध रूप से भंडारित धान के ठिकानों पर आज फिर दबिश दी गई। पांच दुकानों से 164 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अवैध रूप से भंडारित धान को समितियों में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके पहले वे धरा गए।

खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलगहना के ग्राम लूफा में राजस्व एवं मण्डी विभाग द्वारा सत्यम गुप्ता के गोदाम में उपलब्ध 39 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया। जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत कार्रवाई की गई। तहसील बेलतरा के ग्राम सेलर में स्थित पिंटू ट्रेडर्स में उपलब्ध 45 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया गया था, जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्रवाई की गई।

उप-तहसील गनियारी के ग्राम भरारी में स्थित साहू किराना स्टोर में उपलब्ध 20 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया, जिसे बरामद कर मण्डी अधिनियम् के तहत् प्रकरण दर्ज की गई। तहसील मस्तूरी के ग्राम वेद-परसदा में स्थित गोलू किराना स्टोर में उपलब्ध 20 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया। उसके पास इसका कोई दस्तावेज नहीं था।

जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् मामला बनाया गया। तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में स्थित साहू किराना दुकान में उपलब्ध 40 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया, जिसे जप्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्यवाही की गई। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close