October 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कैबिनेट का फैसला: PWD ठेकेदारों को डामर पर राहत, नगर निगम की सड़कों पर चुप्पी! बेलतरा की बदहाली कब होगी दूर? – अंकित गौरहावोटर लिस्ट पर कांग्रेस का वार, चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग; बूथ स्तर पर ताकत बढ़ाने की कवायद तेजडिग्री से आगे बढ़ें युवा, कौशल-नवाचार से गढ़ें विकसित भारत की नींव: अमर अग्रवाललोकतंत्र बचाने की हुंकार, 3 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य! 31 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेगी भाजपासाय कैबिनेट के 19 फैसले: किसानों को ₹3100 में धान खरीदी, ठेकेदारों को करोड़ों की राहत; रेल, पर्यटन और खेल पर भी बड़ा दांव!भारी बारिश की चेतावनी, अरपा में बहाव बढ़ने की संभावना, प्रशासन की तैयारी का इम्तिहान!छठ महापर्व की कमान प्रवीण झा को, विनोद सिंह बने सचिव; 13 से 16 नवंबर तक अरपा तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमातूफानी हवाओं का खतरा मंडराया! बिलासपुर में अस्पताल से कंट्रोल रूम तक अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार का अनुमान, प्रशासन ने कसी कमरप्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?
छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकतंत्र बचाने की हुंकार, 3 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य! 31 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेगी भाजपा

अमर अग्रवाल ने कसी संगठन की कमान, छह मंडलों को जुटानी होगी ताकत; केंद्रीय राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक की मौजूदगी में नेहरू चौक पर होगी सभा—अब नजर दावे और वास्तविक भागीदारी पर

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क | बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के लिए संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर विधानसभा के छह मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर 3 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य तय किया और प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं व नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, पदयात्रा 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शुरू होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक की विशेष उपस्थिति प्रस्तावित है। पदयात्रा हटरी चौक, सिटी कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक और पोस्ट ऑफिस होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी, जहां सभा आयोजित की जाएगी।

छह मंडलों पर जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक जनसंपर्क के निर्देश

विधायक अमर अग्रवाल ने मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, संगठन प्रभारियों और सहप्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा करने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करने को कहा। बैठक में पदयात्रा के मार्ग, जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

भाजपा की ओर से घोषित इस पदयात्रा का उद्देश्य ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ संबंधित राजनीतिक मुद्दों को उठाना है। हालांकि, आयोजन का वास्तविक जनसमर्थन और तीन हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य कितना पूरा होता है, यह कार्यक्रम के दिन ही स्पष्ट होगा।

अब आयोजन के दावों पर रहेगी नजर

बड़े राजनीतिक आयोजनों में भीड़ का लक्ष्य तय करना संगठनात्मक तैयारी का हिस्सा है, लेकिन उसकी वास्तविक सफलता का आकलन सहभागिता, आयोजन की व्यवस्थाओं और उठाए गए मुद्दों के आधार पर ही किया जा सकता है। ऐसे में 31 अक्टूबर की पदयात्रा में घोषित लक्ष्य के मुकाबले कितनी भागीदारी होती है और सभा में किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, महेश चंद्रिकापुरे, मनीष शुक्ला, राजेश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, प्रबीर सेन गुप्ता, चंद्रप्रकाश मिश्रा, पंकज तिवारी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, विजय यादव, संजय अग्रवाल, शेखर पाल, जगदीश साव, नारायण गोस्वामी, मनीष गुप्ता, शशांक तिवारी, अमर राजपूत, देवाशीष दत्ता, साहिल कश्यप, विश्वजीत ताम्रकार, तनुज वोहरा, प्रतिभा मिश्रा, वंदना तिवारी, लोकेश्वरी राठौर, सुमन यादव, सोनम साहू सहित सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रचंड प्रहार सवाल: तीन हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य तय हो चुका है—अब देखना यह है कि यह लक्ष्य कितना पूरा होता है और लोकतंत्र से जुड़े जिन मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली जा रही है, उन पर सभा में क्या ठोस बातें सामने आती हैं।

खबर वही, जो असर करे!

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क | बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close