June 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिती
Uncategorized

रोटरी क्लब बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा किया गया विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन, लगभग 600 ग्रामीणों ने लिया निःशुल्क परामर्श का लाभ

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। रोटरी क्लब बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा ग्राम खोडरी में विशाल मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, क्लब अध्यक्ष डी गुरमीत अरोड़ा एवं सचिव रो .चरणजीत गंभीर के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में लगभग 600 ग्रामीणों ने बिलासपुर के ख्यातिलब्ध डॉक्टरों के निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया।

उल्लेखनीय है कि क्लब की टीम अपने साथ दवाइयों का विशाल भंडार भी लेकर गई थी। जिसे डॉक्टरों के परामर्श अनुसार निःशुल्क वितरित किया गया। दूरस्थ अंचल के ग्रामवासियों ने आंख, दंत, चर्म, अस्थि, न्यूरो, स्त्री रोगों एवं बाल रोगों से संबंधित विशेषज्ञों से परामर्श लिया। साथ ही यहां विद्यालय के 120 बच्चों को क्लब द्वारा जूते, मोजे, स्वेटर और कनटोप का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में क्लब सदस्य डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ सुनील केडिया, डॉ अभिषेक शाह (श्री शाह न्यूरो हॉस्पिटल), डॉ सिद्धार्थ वर्मा, डॉ गौरव प्रजापति, डॉ अमित वर्मा, विकास केजरीवाल, प्रमोद अग्रवाल, विनोद मित्तल, बालचंद जायसवाल, रुपिन खंडूजा, रौनक साव, शैलेश अग्रवाल उपस्थित थे। क्लब सदस्य के के गुप्ता ने दवाइयों के पर्याप्त मात्रा में भंडारण होने में विशिष्ट भूमिका निभाई है।

अतिथि डॉक्टरों में डॉ सुशील कुमार, डॉ प्रकृति वर्मा, डॉ अजय गर्ग, डॉ प्रवीण द्विवेदी, डॉ संकेत ठाकरे एवं विनायक नेत्रालय की टीम उपस्थित थे। मरीजों के रजिस्ट्रेशन का जिम्मा श्रीमती सुस्मित देवेंद्र सिंह ने संभाला, स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका स्वाति आनंद और उनकी टीम ने पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया, क्लब अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे समाज सेवा के कार्य किए जाते रहेंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close