October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

डामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!
छत्तीसगढ़बिलासपुरस्वास्थ्य

स्वास्थ शिविर में पेंशनरों की अपोलो ने की निःशुल्क जांच, लगभग 120 से अधिक पेंशनरों ने उठाया लाभ

"एक अच्छी पहल" - जानकी प्रसाद शुक्ला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ

जीवन हमें कई सबक सिखाता है, लेकिन किसी बड़े की मदद से ये सबक बहुत आसान हो जाते हैं!” – अरनब एस राहा

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ एवम् अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज अपोलो सिटी सेंटर में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्वस्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि लॉयंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई ने फीता काटकर निःशुल्क जांच शिविर काउंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद शुक्ला ने इसे एक अच्छी पहल बताया।

कैंप में अपोलो के हेल्थ चेक विभाग के फिजिशियन डॉ. मंदार गोकते, स्पाइन एवम् आर्थो विभाग के डॉ. आशीष जयसवाल एवम् डॉ. संकेत ठाकरे निःशुल्क परामर्श हेतु उपलब्ध रहे, निःशुल्क परामर्श के अलावा शिविर में निशुल्क जांच, फिजियोथेरेपी परामर्श एवम् आंखों की जाँच (टाईटन आई प्लस) की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई।

“प्रिवेंशन इज ऑलवेज बैटर देन क्योर” डॉ. मंदार ने बताया कि ये प्रिवेंटिव हेल्थ केयर का दौर हैं, हमें साल में एक बार हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए।

“बॉडी अलार्मस को इग्नोर करना पड़ सकता हैं भारी”- कम्युनिटी कनेक्ट मैनेजर अपोलो

इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेन्स क्यों हैं जरूरी विषय पर भी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान पेंशनर्स संघ के सेक्रेट्री थवाईत, अपोलो सिटी सेंटर इंचार्ज चंद्रमौली मिश्रा, अपोलो के कम्युनिटी कनेक्ट मैनेजर अजय झाड़े एवम् बड़ी संख्या में अपोलो के कर्मचारी एवम् पेंशनर्स संघ के सदस्य उपस्थिति रहें। वरिष्ठ पेंशनर एवं ख्याति प्राप्त कवि श्री आर एन राजपूत का कविता पाठ सराहनीय रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close