August 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़देशपुलिसबिलासपुर

चालान के नाम पर महिला एएसआई रिश्वत मांगते कैमरे में कैद, वीडियो हो रहा वायरल, पीड़ित ने की एसपी से शिकायत

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर । चालान के नाम पर महिला एएसआई के द्वारा 5000/- रु की रिश्वत मांगने का मामला उजागर हुआ है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है जिसकी शिकायत पीड़ित ने बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह से की है।

शिकायत पत्र के अनुसार थाना सिविल लाइन में पदस्थ एएसआई संतरा चौहान के द्वारा पीड़ित के खिलाफ दर्ज प्रकरण में चालान पेश करने के नाम पर 5000/- रु रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ अधिकारियों को एक माह पूर्व में ही कर दी गई थी।

जिन्होंने शिकायत के आधार पर कार्यवाही को अपर्याप्त बताते हुए सबूत के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही एवं वीडियो ऑडियो बनाकर लाने कहा गया और कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए शासकीय ऑडियो रिकॉर्डर में रिकॉर्डिंग करके लाने कहा गया। जिसके बाद पीड़ित के द्वारा रिश्वत की मांग करते हुए एएसआई संतरा चौहान का वीडियो सबूत बनाया गया, और एंटी करप्शन ब्यूरो के समक्ष कार्यवाही की मांग की गई, लेकिन एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा कार्यवाही में शिथिलता बरतने पर यह शिकायत पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के समक्ष पेश की गई है, जिसमें उक्त एएसआई के खिलाफ कड़ी एवं अनुसंधानात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close