October 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

रेत माफियाओं के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार, रेत से भरे 03 हाईवा एवं 01 ट्रेक्टर जप्त

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस द्वारा रेत माफिया के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते रात को सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन व पुलिस टीम कोनी बिलासपुर के द्वारा कछार, निरतू, घुटकू के रेत घाट का निरीक्षण किया गया।

मौके पर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर 03 हाईवा क्रमांक (01.) CG 10 C 7484 (02.) CG 10 AV 9504 (03.) CG 04 LM 6287 एवं 01 ट्रेक्टर क्रमांक CG10 BT 3576 को अवैध उत्खनन कर परिवहन करना पाए जाने पर मौके से जप्त कर सभी वाहनों को थाना कोनी में रखा गया और चारों वाहनों पर माइनिंग विभाग द्वारा विधिवत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन एवं पुलिस स्टाफ की सराहना की गई है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close