October 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेश
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरराजनीति

मुख्यमंत्री जी बिलासपुर में आपका स्वागत है, कृपया कुछ सवालों के जवाब दे दीजिए – शैलेश

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया है और आज उनके बिलासपुर आगमन पर मैं कुछ सवाल पूछना चाहता हूँ, कृपया जनता के निम्न सवालों का जवाब दे दीजिए,निवेदन है।

– बिलासपुर में सरकार की लापरवाही से टीकाकरण से दो बच्चों की मौत हो गई है,क्या सरकार इसकी ज़िम्मेदारी लेगी ?

– बिलासपुर अपराध के मामले में प्रदेश में अव्वल है,चाकू बाज़ी रोज़ हो रही है और खुलेआम हो रही है,क्यों चाकू बाज़ी रुक नहीं रही है ?

– बिलासपुर में महिलाओं पर अत्याचार और यौन शोषण प्रदेश में सर्वाधिक है,क्या आपकी सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा में नाकाम है ?

– लचर और लाचार एवं भ्रष्ट क़ानून व्यवस्था का कोई आपके पास हल नहीं है ?

– शहर में बिजली कई महीनों से दिनभर में कई बार जाती है जबकि प्रदेश में बिजली का उत्पादन बेहतर है, नागरिक परेशान है, इसका क्या समाधान है ?

– गैस सिलेंडर चालीस रुपये महँगा हो गया है जबकि आपकी सरकार का वादा था कि पाँच सौ रुपये सब्सिडी देंगे – क्या हुआ ?

– स्ट्रीट लाइट पूरे शहर की बंद है क्या सरकार के पास पर्याप्त फण्ड नहीं है,जनता टैक्स देती है आपकी सरकार को,फिर भी ?

– जिले में डायरिया,मलेरिया और अब स्वाइन फ्लू से लगातार मौतें हो रही है,आपके अधिकारी कहते है फण्ड नहीं है रोकथाम के लिए,क्या अधिकारी सही कह रहे है ?

– आपकी सरकार का बुलडोज़र ग़रीबों पर अभी तक चला है,ग़रीबों के रोज़गार छीन लिये है आपकी सरकार ने,क्या उनके व्यवस्थापन का समाधान देंगे ?

– CIMS में स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं है,इलाज बंद,जाँच बंद,लिफ्ट बंद, एसी बंद, क्या सुधार होने की उम्मीद है ?

– राज्यपाल महोदय ने बिलासपुर में अधिकारियों की मीटिंग ली,क्या उनको आपकी सरकार पर भरोसा नहीं रहा ?

– अवैध रेत डबल इंजन लगाकर खनन किया जा रहा है,क्या सरकार का संरक्षण है ?

– स्वामी आत्मानंद स्कूल के स्तर में गिरावट क्यों और जर्जर स्कूलों के लिए आपके पास फण्ड नहीं है ?

– जनता को दूषित पानी पीना पड़ रहा है,क्या ख़राब पाइप लाइन बदलेंगे ?

– ट्रेन बंदी से जनता परेशान है कृपया कोई तो समाधान या पहल कीजिए ?

– हसदेव में पूरे जंगल को ही काटा जा रहा है,क्या आपकी सरकार इसको नहीं रोकेगी ?

– मंहगाई से जनता बहुत परेशान है इसका कोई समाधान आपके पास या कोई योजना आपके पास नहीं है क्या ?

माननीय मुख्यमंत्री जी ये सभी प्रश्न जनहित के है और प्रदेश के मुखिया होने के नाते आपको जनता को जवाब देना चाहिए,मेरा निवेदन है।

सादर

शैलेश पांडेय, पूर्व विधायक, बिलासपुर

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close