October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

डामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!
छत्तीसगढ़

पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द गिर्द 26 बेज़ा कब्जा हटाए गए

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। हाई कोर्ट बिलासपुर में दाखिल जनहित याचिका के पालन में कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार रायपुर रोड पर पेंड्रीडीह बायपास के इर्द गिर्द किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 26 व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया।

नायब तहसीलदार बोदरी की टीम ने आज पुलिस टीम के साथ सुबह 10 बजे से पेंड्रीडीह बायपास पास पहुंची, जहां पर अलग अलग किए किए गए कुल 26 लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है। उनके द्वारा सड़क मद और घास भूमि में बेज़ा कब्जा कर दुकान, मकान और ठेला लगा लिया गया था।जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई, उनमें पुरुषोत्तम,सुधाराम,महेश साहू, कृष्ण कुमार, सुल्तान,रामप्यारी, मिलउराम, हसन अंसारी, कन्हैयालाल, मनीष गढ़वाल, रामप्रसाद, दसरू पाल, राहुल नाग, संजू सिंह, तितरा, राजू, अशोक श्रीवास, प्रताप,कुंज बिहारी, नरेंद्र कुमार, धनीराम साहू, दुकालू और प्रेम साहू शामिल हैं।

उक्त अतिक्रमण उच्च न्यायालय बिलासपुर के जनहित याचिका क्रमांक 58/2019 संजय रजक विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य और अन्य में पारित किए गए आदेश के परिपालन में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई एवं स्थानीय पंचायत की टीम उपस्थित थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close