September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

पुराना बस स्टैंड में गुंडागर्दी करने वालों पर तारबाहर पुलिस का प्रहार

गुंडागर्दी करते 02 आरोपियों को पकड़ा गया, दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । तारबहार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पुराना बस स्टैंड में कुछ लड़के शराब भट्टी के पास गुंडागर्दी करके दहशत का माहौल बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे) को जानकारी दी गई ।

अधिकारियों के द्वारा तत्काल उपद्रवियों को पकड़कर कारवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर एक टीम पुराना बस स्टैंड की ओर रवाना हुई, पुलिस टीम को देखकर दो लड़के मौके से भागने के फिराक में थे, जिन्हें दौड़ा कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरालाल उर्फ खोटली, निवासी चाटीडीह, अरमान खान, निवासी मगरपारा बताये। जिनके पास से एक लोहे का खोखला पाइप एवं 02 नग धारदार चापड़ बरामद हुआ । दोनों आरोपियों 1- हीरालाल उर्फ खोटली पिता राम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह, पानी टंकी के पास, सरकंडा, 2-अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन के विरुद्ध पृथक- पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

चेतावनी

 गुंडागर्दी करने वालों बदमाशों , गुंडा, असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस की कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी ।

 

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close